Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

राजकीय आवासीय बालिका विद्यालय में बारिश का पानी घुसा, 380 छात्राओं की बढ़ी परेशानी

JLKM नेता देवेंद्र नाथ महतो ने बताया कि करीब 380 छात्राएं इस आवासीय विद्यालय में रह रही हैं. वे दुदर्शा के बीच जीवन जीने को विवश हैं.
Advertisement
Advertisement

 Ranchi : राजकीय पिछड़ी जाति +2 आवासीय बालिका उच्च विद्यालय, ईस्ट जेल रोड में तेज बारिश के कारण सोमवार को पानी घुस गया. इसकी वजह से छात्राओं को परेशानी बढ़ गयी. JLKM नेता देवेंद्र नाथ महतो ने विद्यालय और छात्रावास का औचक निरीक्षण किया.

 

उन्होंने  छात्रावास औऱ स्कूल की दुर्दशा देखी. उन्हें जानकारी मिला कि विद्यालय परिसर, क्लासरूम और छात्रावास में पिछले दो दिनों से बारिश का पानी भरा हुआ है, इस वजह से पढ़ाई ठप हो गयी है, छात्रावास में पढने वाली छात्राओं का स्वास्थ्य पर असर पड रहा है.  

 

JLKM नेता देवेंद्र नाथ महतो ने बताया कि करीब 380 छात्राएं इस आवासीय विद्यालय में रह रही हैं. वे दुदर्शा के बीच जीवन जीने को विवश हैं. छात्रावास के कमरों में गंदा पानी भरा हुआ है, शौचालय उपयोग करने लायक नहीं हैं.  और पढ़ाई ठप हो गयी है.

 

उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग या जिला प्रशासन द्वारा कोई कदम नहीं उठाया गया है.  देवेंद्र नाथ महतो ने इसे गंभीर प्रशासनिक लापरवाही बताया है. उन्होंने कहा कि यह छात्राओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ है. सरकार को तुरंत संज्ञान लेना चाहिए. छात्राओ का परेशानियो को तत्काल दूर करना चाहिए.

 

उन्होंने मांग की कि विद्यालय में जल निकासी, साफ-सफाई और पढ़ाई की व्यवस्था तुरंत बहाल की जाये. विद्यालय परिसर की नियमित मॉनिटरिंग हो. जल निकासी की स्थायी व्यवस्था बनाई जाये. बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जाये.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही