Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

31 जनवरी से आम लोगों के लिए खुलेगा राजभवन उद्यान

Ranchi :  रांची स्थित राजभवन का उद्यान 31 जनवरी से आम लोगों के लिए खुल रहा है. राजभवन उद्यान सात फरवरी तक खुला रहेगा.  इस दौरान आम लोग सुबह के 10 बजे से दोपहर के तीन बजे तक राजभवन उद्यान का भ्रमण कर सकते हैं. हालांकि उद्यान में प्रवेश दोपहर एक बजे तक मिलेगा. आम लोगों को राजभवन के गेट नंबर- 2 से सुरक्षा जांच के बाद एंट्री दी जायेगी. लोगों को अपने साथ पहचान पत्र रखना अनिवार्य है. (पढ़ें, सेंगेल">https://lagatar.in/sengel-will-do-indefinite-chakka-jam-from-february-11-salkhan/">सेंगेल

11 फरवरी से करेगा बेमियादी चक्का जाम- सालखन)

52 एकड़ में फैला है राजभवन उद्यान 

बता दें कि राजभवन उद्यान 52 एकड़ में फैला है. यहां म्‍यूजिकल फव्‍वारे सहित कई औषधीय पौधे भी हैं. उद्यान में देश-विदेश की गुलाब की 100 से अधिक वेराइटी हैं. यहां 1000 से अधिक गुलाब के पौधे लगे हैं. इसके अलावा सीजन फ्लावर की 40 वेराइटी (पिटुनिया, पेंजी, लाइजेरिया, लस्कर, डेजी) के पौधे भी लगे हैं. किचन गार्डन में देशी-विदेशी सब्जियों की 25 से अधिक वेराइटी है. इसमें जुकिनी, लेट्यूस, चाइनिज कैबिज, रेड कैबिज सहित अन्य विदेशी सब्जियां लगी हैं. साथ ही 4 वेराइटी में स्ट्रॉबेरी, मसाले यूनिट में तेजपत्ता, कबाब चीनी, दाल चीनी, हींग आदि के अलावा मशरूम यूनिट और औषधीय बगान आदि भी है. इसे भी पढ़ें : पाकिस्तान">https://lagatar.in/pakistan-bus-carrying-48-passengers-falls-into-gorge-39-killed-others-injured/">पाकिस्तान

: 48 यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी, 39 की मौत, अन्य घायल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही