Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

राजभवन, नेपाल हाउस, प्रोजेक्ट भवन सहित राज्य के सभी पार्कों की संवरेगी सूरत, बनेंगे आकर्षण का केंद्र

Ranchi: राजभवन, नेपाल हाउस, प्रोजेक्ट भवन, हाईकोर्ट कॉलोनी सहित राज्यभर के पार्कों की सूरत और सीरत संवरेगी. वन विभाग ने इसकी पहल की है. राज्य के सभी पार्कों के रखरखाव के साथ उनका सौंदर्यीकरण भी किया जाएगा. इस काम में 18.28 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे.  


राजधानी रांची में स्टेट गेस्ट हाउस से सीबीआई होते हुए रांची कॉलेज तक सड़क के किनारे सौंदर्यीकरण किया जाएगा. वहीं मुख्यमंत्री आवास से रांची कॉलेज, आदिवासी हॉस्टल तक सड़क किनारे भी सौंदर्यीकरण होगा. 


राजभवन से करमटोली चौक तक होगा सौंदर्यीकरण


वन विभाग राजभवन से करमटोली चौक तक सौंदर्यीकरण करेगा. जज कोठी के सामने सड़क किनारे 230 फीट एरिया में चेन लिंक फेसिंग के साथ सौंदर्यीकरण किया जाएगा. हाईकोर्ट कॉलोनी, डोरंडा के सड़क किनारे भी सौंदर्यीकरण का काम होगा. वहीं साहेबगंज के फॉसिल्स पार्क, मेहन्दीपुर बायोडायवर्सिटी पार्क,फुलो-झानो पार्क और मोती झरना का भी सौंदर्यीकरण होगा. 

 

कौन वन प्रमंडल कहां के पार्क का करेगा सौंदर्यीकरण


सामाजिक वानिकी प्रमंडल, रांची


•    राजभवन परिसर कांके, रख-रखाव कार्य
•    नेपाल हाउस,योजना भवन परिसर का सौंदर्यीकरण
•    प्रोजेक्ट भवन परिसर, धुर्वा, रांची का रख-रखाव कार्य
•    एमडीआई भवन परिसर, धुर्वा, रांची का रख-रखाव कार्य
•    एफएफपी भवन उद्यान परिसर, धुर्वा, रांची का रख-रखाव कार्य
•    टीए डिवीजन भवन परिसर, धुर्वा, रांची का रख-रखाव कार्य
•    इंजीनियर्स हॉस्टल परिसर, धुर्वा, रांची का रख-रखाव कार्य


रांची वन प्रमंडल


•    जैव-विविधता पार्क का सौंदर्यीकरण
•    जज कोठी के सामने सड़क किनारे 230 फीट एरिया में चेन लिंक फेसिंग कार्य के साथ सौंदर्यीकरण, 
•    हाईकोर्ट कॉलोनी, डोरंडा के सड़क किनारे सौंदर्यीकरण
•    मूरी-डूंगरी पार्क, सिल्ली का सौंदर्यीकरण
•    अंबेदकर पार्क, सिल्ली का सौंदर्यीकरण 
•    ऑडियो विजुअल सेंटर सिल्ली का सौंदर्यीकरण
•    निलगिरी हिल्स, सिल्ली का सौंदर्यीकरण 
•    दीन दयाल पार्क, मोरहाबादी का सौंदर्यीकरण
•    राजभवन से लेकर करमटोली चौक तक सड़क किनारे सौंदर्यीकरण
•    स्टेट गेस्ट हाउस से सीबीआई होते हुए रांची कॉलेज तक सड़क सौंदर्यीकरण 
•    मुख्यमंत्री आवास से रांची कॉलेज, आदिवासी हॉस्टल तक सड़क किनारे सौंदर्यीकरण 
•    ऑक्सीजन पार्क, मोरहाबादी का सौंदर्यीकरण 


वन्यप्राणी प्रमंडल रांची


•    वन भवन कैंपस डोरंडा का रख-रखाव कार्य

 

सिमडेगा वन प्रमंडल. सिमडेगा


•    जय प्रकाश उद्यान, सिमडेगा का रख-रखाप कार्य


जमशेदपुर वन प्रमंडल


•    घोड़ाबंधा पार्क, जमशेदपुर का रख-रखाव कार्य
•    पारडीह-1 नेचर पार्क का रख-रखाव कार्य
•    पारडीह-2 नेचर पार्क का रख-रखाव कार्य
•    पृथ्वी पर्यावरण पार्क, मानगो का रख-रखाव कार्य
•    छोटा गोविन्दपुर पार्क का रख-रखाव कार्य
•    खडंगाझार पार्क का रख-रखाव कार्य
•    इकोलोजिकल पार्क, चाकुलिया का रख-रखाव कार्य


गोड्‌डा वन प्रमंडल, गोड्डा


•    जैव विविधता पार्क, सरकण्डा, गोड्‌डा का रख-रखाव


दुमका वन प्रमंडल, दुमका


•    जैव-विविधता पार्क, बंदरजोरी का रख-रखाव कार्य 
•    इको-टूरिज्म्, मसानजोर का रख-रखाव कार्य 


साहेबगंज वन प्रमंडल, साहेबगंज


•    फॉसिल्स पार्क के रख-रखाव कार्य
•    मेहन्दीपुर बायोडायवर्सिटी पार्क का रख-रखाव कार्य
•    फुलो-झानो पार्क का रख-रखाव कार्य
•    मोती झरना का रख-रखाव कार्य


देवघर वन प्रमंडल, देवघर


•    करनीबाग पार्क, देवघर का रख-रखाव कार्य
•    दिघरिया पहाड़ जैव-विविधता पार्क, देवघर का रख-रखाव कार्य 


बोकारो वन प्रमंडल बोकारो


•    स्वामी विवेकानन्द अटल, स्मृति उद्यान, (चन्दनकियारी पार्क), बोकारो का रख-रखाव कार्य


हजारीबाग पूर्वी वन प्रमंडल


•    नेचर पार्क, राजदाहा धाम, गिरिडीह का रख-रखाव कार्य
•    बायोडवर्सिटी पार्क, कनहरी हिल


चतरा उत्तरी यन प्रमंडल, चतरा


•    कोल्हुआ पहाड़ इंटरगंज आरोग्य वन का रख-रखाव


सामाजिक वानिकी प्रमंडल, देवघर


•    तरुचिंतन पार्क, अमराटांड़


सामाजिक वानिकी प्रमंडल, चाईबासा


•    गौशाला जोगर्स-सह-जागरुकता पार्क, चाईबासा


गढ़वा दक्षिणी वन प्रमंडल, गढ़वा


•    जैव-विविधता पार्क, रंका का रख-रखाव


गिरिडीह पूर्वी वन प्रमंडल, गिरिडीह


•    धनतरी इको टूरिज्म पार्क, रुकोटांड़, गिरिडीह का रख-रखाव

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही