Search

 
 
 

Simdega News: डॉक्टर्स डे पर राज हॉस्पिटल में सम्मान समारोह का आयोजन

सिमडेगा स्थित राज हॉस्पिटल में राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस मनाया गया. इस अवसर पर अस्पताल परिसर में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें मानवता की निस्वार्थ सेवा करने वाले डॉक्टरों को सम्मानित कर उनके योगदान की सराहना की गई.
 
सिमडेगा जिला की खबरें

Simdega: सिमडेगा स्थित राज हॉस्पिटल में राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस मनाया गया. इस अवसर पर अस्पताल परिसर में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें मानवता की निस्वार्थ सेवा करने वाले डॉक्टरों को सम्मानित कर उनके योगदान की सराहना की गई.

इसे भी पढ़ें: 

कार्यक्रम के दौरान अस्पताल के सभी वरिष्ठ एवं कनिष्ठ चिकित्सकों को बुके (गुलदस्ता) एवं उपहार भेंट कर उनके प्रति आभार व्यक्त किया गया. अस्पताल प्रबंधन ने कहा कि डॉक्टर समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं और उनके समर्पण के कारण ही मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्राप्त हो पाती हैं.

Uploaded Image

इस मौके पर राज हॉस्पिटल के चिकित्सा निदेशक ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि डॉक्टर समाज की रीढ़ हैं, जो अपनी परवाह किए बिना दिन-रात मरीजों की जान बचाने और उन्हें नया जीवन देने में जुटे रहते हैं. उन्होंने कहा कि राज हॉस्पिटल सिमडेगा एवं आसपास के क्षेत्रों के लोगों को सस्ती, सुलभ और उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए सदैव प्रतिबद्ध है और यह डॉक्टरों की कड़ी मेहनत एवं समर्पण का ही परिणाम है.  

 

कार्यक्रम के दौरान चिकित्सकों ने भी अपने अनुभव साझा किए तथा मरीजों की सेवा के प्रति अपने संकल्प को दोहराया. वहीं अस्पताल के नर्सिंग स्टाफ, पैरामेडिकल स्टाफ एवं अन्य कर्मचारियों ने डॉक्टरों के सम्मान में केक काटकर अपनी शुभकामनाएं व्यक्त कीं. सभी ने डॉक्टरों के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं निरंतर सेवा भावना की कामना की. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही