Search

 
 
 

रजरप्पा पुलिस ने अलग-अलग मामले में दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

रजरप्पा पुलिस ने अलग-अलग मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर शनिवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. जेल जाने वालों में रांची जिले के महेश लोहरा पिता मंगल लोहार कुम्बा टोली, बरियातू शामिल हैं. उसे रजरप्पा थाना के अवर निरीक्षक रंजीत महतो द्वारा रांची से ही गिरफ्तार किया गया.
 

Ramgarh: रजरप्पा पुलिस ने अलग-अलग मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर शनिवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. जेल जाने वालों में रांची जिले के महेश लोहरा पिता मंगल लोहार कुम्बा टोली, बरियातू शामिल हैं. उसे रजरप्पा थाना के अवर निरीक्षक रंजीत महतो द्वारा रांची से ही गिरफ्तार किया गया. 

 

इस संबंध में उन्होंने कहा कि पैसा लेकर जमीन नहीं दिलाने व पैसा वापस नहीं करने का प्राथमिक नामजद आरोपी है. उसपर कांड संख्या 35/22 , धारा 420, 406, 467, 468, 34 भादवि के तहत मामला दर्ज था. इसके अलावे रांची के बरियातू स्थित होम रोड चेशायर से ललन सिंह पिता लक्ष्मण सिंह को भी गिरफ्तार किया गया है. उसपर पेट्रोल पंप से धोखाधड़ी कर पैसा लेकर फरार हो जाने का आरोप था.

 

उसपर कांड संख्या 101/23 धारा 420, 408, 120बी भादवि एवं 66सी, 66 डी आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज था. दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर थाना लाया गया. इसके बाद कागजी प्रक्रिया पूरी करने के पश्चात शनिवार को दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही