Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

राजस्थान : कोटा में फूड पॉइजनिंग से 3 लोगों की मौत, 15 से अधिक बीमार, हड़कंप

Rajasthan : कोटा जिले के एरोड्रम सर्किल स्थित पॉलिटेक्निकल कॉलेज की पुरानी बिल्डिंग में संचालित ‘अपना घर आश्रम’ में फूड पॉइजनिंग से तीन लोगों की मौत हो गयी है. जबकि 15 से अधिक लोग बीमार हो गये है. सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बीमार लोगों को एमबीएस अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. वहीं आश्रम में मौजूद सभी 270 लोगों के सैंपल जांच के लिए लिया गया है. पढ़ें - बन्‍ना">https://lagatar.in/jamshedpur-health-minister-performed-rudrabhishek-at-daigutu-shiva-temple-offered-prayers-at-shiromani-amarnath-temple/">बन्‍ना

गुप्‍ता ने दाईगुटू शिव मंदिर में रूद्राभिषेक किया, शिरोमणि अमरनाथ मंदिर में की पूजा अर्चना
इसे भी पढ़ें - नीतीश">https://lagatar.in/nitish-ill-did-not-attend-draupadi-murmus-swearing-in-ceremony-rjd-raised-questions/">नीतीश

बीमार, द्रौपदी मुर्मू के शपथ ग्रहण समारोह में नहीं पहुंचे, राजद ने उठाया सवाल

बोरवेल का पानी पीने से फूड पॉइजनिंग हुआ

जानकारी के मुताबिक फूड पॉइजनिंग की वजह दूषित खाना और पीने का पानी है. वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर जिला कलेक्टर ओमप्रकाश बुनकर और स्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारी पहुंचे. जिला कलेक्टर ने बताया कि शुरूआती तौर पर बोरवेल का पानी पीने से फूड पॉइजनिंग हुआ है. कलेक्टर ने आश्रम के खाने और पानी का सैंपल जांच के लिए भेज दी है. बताया जा रहा है कि अपना घर आश्रम मनोज जैन का ट्रस्ट चलाता है जहां क्षमता से ज्यादा लोगों को रखने की बात कही जा रही है. इसे भी पढ़ें - कोर्ट">https://lagatar.in/protest-across-the-state-against-court-fee-hike-jharkhands-lawyers-are-away-from-judicial-work/">कोर्ट

फीस वृद्धि का राज्य भर में विरोध, न्यायिक कार्यों से दूर हैं झारखंड के वकील

मंत्री ने जांच का दिया निर्देश 

कलेक्टर ने बताया कि मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान तीन लोगों की मौत हो गयी है. . मृतकों मे 40 वर्षीय सुदेवी, 45 वर्षीय मुन्नी और 50 वर्षीय दिलीप शामिल हैं. कोटा के सीएमएचओ डॉ. तंवर ने बताया कि प्राथमिक तौर पर लग रहा है कि जहरीला पानी पीने से मौत हुई है. घटना की जानकारी मिलने के बाद मंत्री शांति धारीवाल ने दुख जताया है. पूरे मामले की गहनता से जांच करने का निर्देश दिया है. इसे भी पढ़ें - जगन्नाथपुर">https://lagatar.in/jagannathpur-devotees-thronged-for-jalabhishek-in-ancient-yogeshwar-mahadev-temple/">जगन्नाथपुर

: प्राचीन योगेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक के लिए भक्तों की उमड़ी भीड़  [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही