Rajasthan News : झुंझुनूं जिले के उदयपुरवाटी तहसील स्थित छापोली गांव में सोमवार को सड़क निर्माण के दौरान बड़ा हादसा हो गया. कदम कुंड की ओर बनाई जा रही सड़क पर काम करते समय मसाला बनाने वाली मशीन मशीन 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन बिजली लाइन के संपर्क में आ गई. मशीन में करंट फैलते ही वहां काम कर रहे मजदूर इसकी चपेट में आ गए. हादसे में 8 मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 3 लोग गंभीर रूप से झुलस गए.
इसे भी पढ़ें...
जानकारी के अनुसार, सोमवार को झुंझुनूं के छापोली गांव में सड़क निर्माण का काम चल रहा था. इसके लिए मौके पर रोड़ी मिलाने वाली मशीन लगाई गई थी. इसी दौरान मशीन ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन बिजली लाइन के संपर्क में आ गई. बिजली का तार छूते ही पूरी मशीन में करंट फैल गया और आसपास काम कर रहे मजदूर इसकी चपेट में आ गए.
अचानक हुए हादसे से मजदूरों को संभलने का मौक नहीं मिला. घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई. करंट लगने से 8 मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं, 3 लोग गंभीर रूप से झुलस गए. घायलों को इलाज के लिए आनन-फानन में तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज किया जा रहा है.
गुस्साए ग्रामीणों ने शुरू किया धरना
एक साथ 8 मजदूरों की मौत की खबर फैलते ही पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई. घटनास्थल पर बड़ी संख्या में ग्रामीण जमा हो गए. हादसे से आक्रोशित ग्रामीणों ने मौके पर धरना शुरू कर दिया और मामले में जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की.
CM भजनलाल शर्मा और अशोक गहलोत ने जताया दुख
हादसे पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और पूर्व मुख्यमंत्री अशोत गहलोत ने गहरा दुख व्यक्त किया है. भजनलाल शर्मा ने कहा, ‘झुंझुनूं में हुए हादसे में करंट लगने से श्रमिकों की असामयिक मृत्यु का समाचार दुखद है.
संबंधित अधिकारियों को घायलों के समुचित उपचार एवं प्रभावित परिवारों को तत्काल हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने तथा घटना की जांच के निर्देश दिए हैं.
ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान, घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ तथा शोकाकुल परिजनों को यह असीम दुःख सहन करने का संबल प्रदान करें. ॐ शांति!
झुंझुनूं में हुए हादसे में करंट लगने से श्रमिकों की असामयिक मृत्यु का समाचार दुखद है। संबंधित अधिकारियों को घायलों के समुचित उपचार एवं प्रभावित परिवारों को तत्काल हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने तथा घटना की जांच के निर्देश दिए हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान, घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ तथा शोकाकुल परिजनों को यह असीम दुःख सहन करने का संबल प्रदान करें। ॐ शांति!
— Bhajanlal Sharma (@BhajanlalBjp) November 2, 2026
उदयपुरवाटी थानाधिकारी रामपाल ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि सड़क निर्माण के दौरान बजरी मिलाने वाली मशीन हाईटेंशन लाइन के संपर्क में आ गई थी, जिसके कारण यह हादसा हुआ.
झुंझुनूं के उदयपुरवाटी में छापोली में कई मजदूरों की करंट लगने से हुई दर्दनाक मौत बेहद दुखद और मार्मिक है। इस पूरे प्रकरण की जांच आवश्यक है कि सड़क निर्माण के समय हुआ यह हादसा कैसे हुआ और इन मौतों के लिए कौन जिम्मेदार है। इस हादसे में अपने परिजनों को खोने वाले परिवारों पर क्या बीत रही होगी ये सोच कर मन व्यथित है। सरकार को मृतकों के परिजनों को उचित मुआवजा और हर संभव सहायता उपलब्ध करवाना सुनिश्चित करना चाहिए। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करें और शोकाकुल परिजनों को यह असहनीय दुख सहन करने की शक्ति दें।
— Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) November 2, 2026
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी जताया दुख
फिलहाल हादसा किन परिस्थितियों में हुआ और मशीन हाईटेंशन लाइन के संपर्क में कैसे आई, इसे लेकर विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है. जांच के बाद ही हादसे की असल वजह और संभावित लापरवाही की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

