Search

 
 
 

पार्किंग में जगह नहीं मिली तो रजत ने अपनाया अनोखा तरीका, थार का वीडियो वायरल

Lagatar Desk :दरअसल रजत दलाल की थार पार्किंग में फंस गई थी उन्हें करीब 45-50 मिनट तक इंतजार करना पड़ा. रजत ने बताया कि उनकी गाड़ी के सामने एक दूसरी कार खड़ी थी, लेकिन उस पर कोई कॉन्टैक्ट नंबर नहीं लगा था. ऐसे में वह कार के मालिक से संपर्क नहीं कर पा रहे थे.
 
फाइल फोटो

Lagatar Desk : बिग बॉस फेम रजत दलाल एक बार फिर सुर्खियों में हैं. सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह भीड़भाड़ वाली पार्किंग से अपनी थार निकालते नजर आ रहे हैं. इस दौरान उनकी गाड़ी दूसरी कार से टकराती हुई दिखाई दे रही है. वीडियो सामने आने के बाद यह मामला चर्चा में आ गया है.

 

45-50 मिनट तक पार्किंग में फंसी रही थार

दरअसल रजत दलाल की थार पार्किंग में फंस गई थी उन्हें करीब 45-50 मिनट तक इंतजार करना पड़ा. रजत ने बताया कि उनकी गाड़ी के सामने एक दूसरी कार खड़ी थी, लेकिन उस पर कोई कॉन्टैक्ट नंबर नहीं लगा था. ऐसे में वह कार के मालिक से संपर्क नहीं कर पा रहे थे.

 

काफी देर इंतजार करने के बाद रजत ने अपनी थार निकालने की कोशिश की. पार्किंग में जगह कम होने के कारण उन्हें काफी मशक्कत करनी पड़ी. वायरल वीडियो में उनकी थार दूसरी कार से टकराते हुए पार्किंग से बाहर निकलती नजर आ रही है.

 

 

रजत ने शेयर की पार्किंग की तस्वीर

इस पूरे मामले के बाद रजत ने सोशल मीडिया पर पार्किंग की एक तस्वीर भी शेयर की. तस्वीर में उनकी थार के ठीक सामने दूसरी गाड़ी खड़ी दिखाई दे रही है. इसके साथ रजत ने अपनी परेशानी जाहिर करते हुए लिखा, रोज़ का ड्रामा है यार. इतनी बड़ी पार्किंग में, इतनी सारी गाड़ियों के बीच हमेशा मेरी ही गाड़ी मिलती है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही