Search

 
 
 

Rajat Dalal ने चाहत पांडे संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, बोलें-हम सिर्फ अच्छे दोस्त...

The 50 फेम रजत दलाल और चाहत पांडे को लेकर लंबे समय से उनके रिश्ते की चर्चा हो रही थी. दोनों की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री को देखकर फैंस ने उनके बीच लव एंगल होने के कयास लगाए
 

Lagatar desk : The 50 फेम रजत दलाल और चाहत पांडे को लेकर लंबे समय से उनके रिश्ते की चर्चा हो रही थी. दोनों की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री को देखकर फैंस ने उनके बीच लव एंगल होने के कयास लगाए, लेकिन अब रजत ने इन सभी अफवाहों पर अपनी चुप्पी तोड़ी है.

 

हाल ही में एक इंटरव्यू में रजत दलाल ने कहा कि उनके और चाहत के बीच कभी भी कोई रोमांटिक रिश्ता नहीं रहा. उन्होंने बताया कि शो के दौरान हालात लगातार बदलते रहे और चाहत का सफर भी ज्यादा लंबा नहीं था, इसलिए उनका रिश्ता कहानी का मुख्य हिस्सा नहीं बन पाया.

 

रजत ने यह भी स्पष्ट किया कि दर्शकों ने उनकी केमिस्ट्री को अपने तरीके से समझा, लेकिन उसमें कोई प्रेम संबंध नहीं था. उनके मुताबिक,हम दोनों जैसे हैं, वैसे ही स्क्रीन पर दिखे. इसमें कुछ भी जानबूझकर नहीं था. लोग हमारी बॉन्डिंग को पसंद करते हैं, लेकिन हम सिर्फ अच्छे दोस्त हैं, इससे ज्यादा कुछ नहीं.

 

बहन कहने वाली बात पर भी दिया जवाब


रजत ने उस विवाद पर भी अपनी सफाई दी, जिसमें कहा गया था कि उन्होंने चाहत को अपनी बहन बताया है. उन्होंने साफ कहा कि उन्होंने कभी चाहत को बहन नहीं कहा. अगर ऐसा कहीं कहा गया है, तो लोग उसका सबूत दिखाएं.उन्होंने यह भी बताया कि शो खत्म होने के बाद से उनकी और चाहत की बातचीत लगभग बंद हो चुकी है. रजत के अनुसार,हम अब संपर्क में नहीं हैं और न ही मिलने की कोई योजना है.

 

आगे बढ़ चुके हैं दोनों अपनी-अपनी जिंदगी में


रजत दलाल ने कहा कि पिछले एक साल में उनके रिश्ते की स्थिति में कोई बदलाव नहीं आया है. उन्होंने चाहत के लिए सफलता की कामना करते हुए कहा कि अब दोनों अपनी-अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुके हैं और दोबारा मिलने की संभावना भी बहुत कम है.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही