Search

 
 
 

आस्था में डूबे टीवी स्टार्स, नवरात्रि पर किया कन्या पूजन

चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर दुर्गाष्टमी बड़े श्रद्धा के साथ मनाई गई. इस मौके पर कई टीवी सितारों ने अपने घरों  पर कन्या पूजन किया और इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की.
 

Lagatar Desk : चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर दुर्गाष्टमी बड़े श्रद्धा के साथ मनाई गई. इस मौके पर कई टीवी सितारों ने अपने घरों  पर कन्या पूजन किया और इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की.

 

 

कपिल शर्मा ने किया कन्या पूजन

कपिल शर्मा ने हर साल की तरह इस बार भी अपने घर पर कन्या पूजन रखी. उन्होंने छोटी-छोटी कन्याओं के साथ बीटी अनायरा भी पूजन किया .पूजा के बाद कपिल ने सभी कन्याओं का आशीर्वाद भी लिया. इस दौरान उनकी पत्नी गिन्नी चतरथ भी साथ नजर आईं और उन्होंने माता की आरती गाई. कपिल ने इस खास मौके का वीडियो शेयर करते हुए जय माता दी लिखा.

 

kapil sharma kanya pujan


मनीष पॉल ने धोए कन्याओं के पैर


मनीष पॉल ने भी अपने घर पर कन्या पूजन किया. उन्होंने कन्याओं के पैर धोए, उन्हें टीका लगाया और कलावा बांधकर विधिपूर्वक पूजा की. इसके बाद उन्होंने कन्याओं को भोग खिलाया और उपहार भी दिए. इसकी तस्वीरें उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की.

 

 

सुरभि ज्योति ने बनाया पारंपरिक भोग


सुरभि ज्योति ने भी कन्या पूजन किया और इसकी तस्वीरें फैंस के साथ शेयर कीं. उन्होंने कन्याओं के लिए काले चने, पूरी और हलवा तैयार किया और प्रेम से भोजन कराया.

 

 

दिव्यांका त्रिपाठी ने भी निभाई परंपरा


दिव्यांका त्रिपाठी ने भी दुर्गाष्टमी पर कन्या पूजन किया. उन्होंने हलवा, चना, पूरी के साथ-साथ आलू की सब्जी और रायता बनाकर भोग लगाया और पूजा की तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट कीं.

 

divyanka kanya pujan

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही