Search

 
 
 

शादी के बंधन में बंधे रजत दलाल ,तस्वीरें शेयर कर लिखा- जीवन के एक नए पहलू की शुरुआत

The 50 फेम रजत दलाल को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है. उन्होंने 29 मार्च 2026 को बेहद निजी तरीके से शादी कर ली है. अब उनकी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं.
 

Lagatar desk : The 50 फेम रजत दलाल को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है. उन्होंने 29 मार्च 2026 को बेहद निजी तरीके से शादी कर ली है. अब उनकी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं.

 

रजत दलाल ने खुद अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर इस खुशखबरी की जानकारी दी. तस्वीरों में वह शेरवानी पहने अपनी दुल्हन के साथ नजर आ रहे हैं, जबकि उनकी पत्नी लाल जोड़े में बेहद खूबसूरत दिख रही हैं. फोटो शेयर करते हुए रजत ने लिखा -जीवन के एक नए पहलू की शुरुआत… हालांकि उन्होंने अपनी पत्नी की पहचान का खुलासा नहीं किया है.

 

 

ऋषिकेश में हुई डेस्टिनेशन वेडिंग


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह शादी उत्तराखंड के ऋषिकेश में गंगा नदी के किनारे एक रिवर बैंक पर आयोजित की गई थी. यह एक प्राइवेट डेस्टिनेशन वेडिंग थी, जिसमें केवल करीबी लोग ही शामिल हुए.

 

पत्नी की पहचान क्यों छिपाई

फैंस के बीच यह सवाल बना हुआ है कि रजत दलाल ने अपनी पत्नी का चेहरा और पहचान क्यों छिपाई. माना जा रहा है कि वह अपनी पर्सनल लाइफ को लाइमलाइट से दूर रखना चाहते हैं.

 

सेलेब्स ने दी शुभकामनाएं


रजत दलाल की शादी की खबर सामने आते ही टीवी इंडस्ट्री के कई सितारों ने उन्हें बधाई दी. ऐश्वर्या शर्मा, मिस्टर फैजू, उर्वशी ढोलकिया और अरबाज पटेल समेत कई सेलेब्स ने सोशल मीडिया पर प्यार जताया.

 

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही