Search

 
 
 

विधानसभा में राजेश कच्छप ने उठाया JPSC का मुद्दा, सड़कों की हालत पर भी सरकार से की खास मांग

Ranchi : झारखंड विधानसभा में अनुपूरक बजट पर चर्चा के दौरान रांची के विधायक राजेश कच्छप ने JPSC-JSSC विवाद, छात्रों के आंदोलन, सड़क और छात्रवृत्ति समेत कई मुद्दे उठाए. उन्होंने भाजपा पर छात्र आंदोलन को राजनीतिक रंग देने का आरोप लगाया.
 

Ranchi : झारखंड विधानसभा में अनुपूरक बजट पर चर्चा के दौरान रांची के विधायक राजेश कच्छप ने JPSC-JSSC विवाद, छात्रों के आंदोलन, सड़क और छात्रवृत्ति समेत कई मुद्दे उठाए. उन्होंने भाजपा पर छात्र आंदोलन को राजनीतिक रंग देने का आरोप लगाया.


राजेश कच्छप ने कहा कि छात्रों की मांगों को लेकर सरकार गंभीर है. JPSC की परीक्षाओं में कुछ कमियां हो सकती हैं, लेकिन सरकार जांच के लिए तैयार है. उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर ED से भी जांच कराई जा सकती है. CGL परीक्षा में भी अगर किसी तरह की गड़बड़ी सामने आती है, तो उसकी जांच होगी.


उन्होंने भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी पर भी निशाना साधा. कच्छप ने आरोप लगाया कि छात्रों की समस्या के बजाय भाजपा कार्यकर्ताओं और कोचिंग संचालकों को बुलाकर सरकार के खिलाफ माहौल बनाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि छात्र आंदोलन को राजनीतिक रूप देकर उनकी लड़ाई को कमजोर नहीं किया जाना चाहिए.


कोरोना के समय का जिक्र करते हुए कच्छप ने कहा कि गठबंधन सरकार ने ऑक्सीजन, गैस सिलेंडर और रेमडेसिविर जैसी जरूरी चीजों की व्यवस्था की थी. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मजदूरों को विमान, ट्रेन और बस से उनके घर पहुंचाने का काम किया.


विधायक ने केंद्र सरकार पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि ST, SC और OBC छात्रों की छात्रवृत्ति के मामले में केंद्र का हिस्सा समय पर नहीं मिल रहा है. वृद्धा पेंशन को लेकर भी उन्होंने केंद्र पर सवाल उठाए.


रांची की सड़कों की खराब हालत का मुद्दा उठाते हुए कच्छप ने कहा कि कई सड़कें 10 से 15 साल पुरानी हैं और जगह-जगह गड्ढे हैं. उन्होंने वित्त मंत्री से ऐसी सड़कों की मरम्मत के लिए पुराने पैकेजिंग सिस्टम को फिर से लागू करने और अनुपूरक बजट में इसके लिए अलग फंड देने की मांग की.


अपने भाषण के अंत में कच्छप ने भाजपा पर एक बार फिर हमला बोला. उन्होंने दावा किया कि 2029 के चुनाव में भाजपा और उसके गठबंधन के लोग पूरी तरह खाली नजर आएंगे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही