Search

 
 
 

47 साल बाद साथ नजर आएंगे Rajinikanth और Kamal Haasan,नई फिल्म का पोस्ट रिलीज

करीब पांच दशकों बाद भारतीय सिनेमा के दो दिग्गज सितारे- रजनीकांत और कमल हासन एक बार फिर बड़े पर्दे पर साथ नजर आने वाले हैं.हाल ही में मेकर्स ने शुक्रवार को इस प्रोजेक्ट की आधिकारिक घोषणा की और बताया कि फिल्म का पहला प्रोमो वीडियो आज शनिवार दोपहर 12:07 बजे रिलीज किया जाएगा.
 

Lagatar desk : करीब पांच दशकों बाद भारतीय सिनेमा के दो दिग्गज सितारे- रजनीकांत और कमल हासन एक बार फिर बड़े पर्दे पर साथ नजर आने वाले हैं.हाल ही में मेकर्स ने शुक्रवार को इस प्रोजेक्ट की आधिकारिक घोषणा की और बताया कि फिल्म का पहला प्रोमो वीडियो आज शनिवार दोपहर 12:07 बजे रिलीज किया जाएगा.

 

‘कूल रेट्रो स्वैग’ वाला पोस्टर चर्चा में

फिल्म के म्यूजिक कंपोजर अनिरुद्ध रविचंदर ने सोशल मीडिया पर एक खास पोस्टर शेयर किया. पोस्टर में दोनों कलाकारों के चेहरे नहीं दिखाए गए हैं, लेकिन दो स्टाइलिश हाथ नजर आ रहे हैं -फुल स्लीव लेदर जैकेट, एक हाथ में गोल्ड वॉच और दूसरे में अंगूठी.पोस्टर को ‘कूल रेट्रो स्वैग’ कैप्शन के साथ जारी किया गया, जिसने फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ा दी है.

 

1979 के बाद पहली बार साथ

रजनीकांत और कमल हासन आखिरी बार 1979 की फिल्म अलवुदीनुम अर्पुथा विलक्कुम में साथ नजर आए थे. इससे पहले दोनों ने कई क्लासिक फिल्मों में साथ काम किया, जिनमें शामिल हैं:अपूर्वा रागंगल ,अवरागल ,मूंदरू मुदिचु ,16 वायाथिनिले .लगभग 47 साल बाद उनकी जोड़ी की वापसी फैंस के लिए किसी बड़े सेलिब्रेशन से कम नहीं है.


कौन करेंगे निर्देशन

फिलहाल फिल्म के निर्देशक का आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है. इंडस्ट्री में चर्चा है कि इसे नेल्सन दिलीपकुमार डायरेक्ट कर सकते हैं. नेल्सन इससे पहले रजनीकांत के साथ Jailer में काम कर चुके हैं और फिलहाल Jailer 2 पर भी काम कर रहे हैं.माना जा रहा है कि शनिवार को रिलीज होने वाले प्रोमो के साथ डायरेक्टर की भी पुष्टि हो सकती है.

 

फैंस की नजरें प्रोमो पर

फिल्म का संगीत अनिरुद्ध रविचंदर देने वाले हैं, जिससे इस मेगा प्रोजेक्ट को लेकर उत्साह और बढ़ गया है. अब सबकी निगाहें शनिवार दोपहर 12:07 बजे रिलीज होने वाले प्रोमो वीडियो पर टिकी हैं.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही