Search

 
 
 

राजीव अदातिया  का पोस्ट वायरल, बोले - बॉलीवुड से ज्यादा पैसा गैस बेचने में...

बिग बॉस 15' फेम राजीव अदातिया ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक मजेदार पोस्ट शेयर किया, जिसमें वह कई एलपीजी गैस सिलेंडरों के साथ नजर आए. उन्होंने बताया कि एक टैंक की कीमत 10 लाख रुपये है और फिलहाल बॉलीवुड से ज्यादा पैसा गैस बेचने में है.
 

Lagatar desk : 'बिग बॉस 15' फेम राजीव अदातिया ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक मजेदार पोस्ट शेयर किया, जिसमें वह कई एलपीजी गैस सिलेंडरों के साथ नजर आए. उन्होंने बताया कि एक टैंक की कीमत 10 लाख रुपये है और फिलहाल बॉलीवुड से ज्यादा पैसा गैस बेचने में है.

 

पोस्ट वायरल, फैंस और सेलेब्स ने दी प्रतिक्रिया

राजीव का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. अली गोनी ने कमेंट करते हुए पूछा -ग्रीन वाला मिलेगा .वहीं टीना दत्ता, जरीन खान, राहुल शर्मा और कल्पना गंघर्व ने हंसते हुए इमोजी शेयर किए. कई यूजर्स ने उनसे एक-दो सिलेंडर खरीदने की भी मांग की.

 

 

अमेरिका-ईरान युद्ध और भारत में गैस संकट

अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच चल रहे तनाव का असर भारत पर भी दिख रहा है. कमर्शियल गैस की किल्लत और बढ़ती कीमतों के कारण कई रेस्टोरेंट और होटल बंद हो गए हैं. ऐसे में राजीव अदातिया ने इस मुद्दे पर एक फनी पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने सड़क किनारे ढेर सारे सिलेंडरों के साथ पोज दिया.

 

राजीव अदातिया का करियर

राजीव अदातिया ने मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत की और लंदन में कई फैशन ब्रांड्स के लिए काम किया. इसके अलावा, उन्होंने 'वेड इन स्टाइल' नामक वेडिंग डेकोर कंपनी में भी काम किया और बाद में अपनी इवेंट मैनेजमेंट कंपनी शुरू की.

 

रियलिटी शो और टीवी करियर

राजीव ने सलमान खान के 'बिग बॉस 15', रोहित शेट्टी का स्टंट बेस्ड शो 'खतरों के खिलाड़ी 12', और सोनी के कुकिंग शो 'सेलिब्रिटी मास्टर शेफ' में भी हिस्सा लिया, जिसमें वह फाइनल तक पहुंचे. वह सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं 

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही