Search

 
 
 

Jamtara News: नारायणपुर थाना के नए प्रभारी बने राजीव रंजन

Jamtara News: पुलिस निरीक्षक नारायणपुर का भी तबादला पुलिस केंद्र जामताड़ा कर दिया गया है. उनके स्थान पर रघुनाथ किस्कू ने नारायणपुर के नए पुलिस निरीक्षक के रूप में पदभार ग्रहण किया है.
 
नारायणपुर थाना प्रभारी

Jamtara News: नारायणपुर थाना में पुलिस प्रशासनिक स्तर पर फेरबदल किया गया है. थाना प्रभारी मुराद हसन का स्थानांतरण पुलिस केंद्र जामताड़ा कर दिया गया है. उनके स्थान पर राजीव रंजन ने नारायणपुर थाना के नए थाना प्रभारी के रूप में योगदान दिया है.

 

वहीं, पुलिस निरीक्षक नारायणपुर का भी तबादला पुलिस केंद्र जामताड़ा कर दिया गया है. उनके स्थान पर रघुनाथ किस्कू ने नारायणपुर के नए पुलिस निरीक्षक के रूप में पदभार ग्रहण किया है. दोनों पुलिस पदाधिकारियों ने विधिवत योगदान देने के बाद अपनी-अपनी जिम्मेदारियां संभाल ली हैं.

इसे भी पढ़ें:

नए अधिकारियों के योगदान के साथ ही नारायणपुर थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था एवं पुलिस प्रशासन की जिम्मेदारी अब राजीव रंजन और रघुनाथ किस्कू के हाथों में होगी. प्रशासनिक फेरबदल के बाद क्षेत्र में पुलिसिंग, अपराध नियंत्रण और विधि-व्यवस्था को लेकर नए अधिकारियों की भूमिका पर लोगों की नजर रहेगी.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही