Search

 
 
 

राजकोट :  87,000 वर्ग मीटर जमीन पर बने 1489 अवैध मकानों और भवनों पर ड्रोन की निगरानी में बुलडोजर चला

इस मेगा बुलडोजर कार्रवाई में 700 से ज्यादा राजकोट नगर निगम के कर्मचारी और 1500 से ज्यादा पुलिसकर्मी शामिल हुए. खबरों के अनुसार सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए राजकोट के अलावा मोरबी, सुरेन्द्रनगर सहित जामनगर पुलिस को भी शामिल किया गया.
 

Ahmedabad :  गुजरात के राजकोट से बड़ी खबर आयी है. राजकोट महानगरपालिका ने आज सोमवार को अब तक के शहर के इतिहास का सबसे बड़ा अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू किया.

 

खबरों के अनुसार राजकोट के जंगलेश्वर इलाके को सात जोन में बांट कर ड्रोन की निगरानी में अभियान शुरू किया गया. कानूनी नोटिस की समयावधि पूरी होने पर राजकोट महानगरपालिका (आरएमसी) ने यहां 1,489 अवैध मकानों और भवनों पर बुलडोजर कार्रवाई की.

 

महानगरपालिका ने  87,000 वर्ग मीटर जमीन खाली कराने की प्रक्रिया शुरू की. आरएमसी अधिकारियों के अनुसार  यह कार्रवाई डिप्टी सीएम हर्ष सांघवी के आदेश पर की गयी है.  
 

 
इस मेगा बुलडोजर कार्रवाई में 700 से ज्यादा राजकोट नगर निगम के कर्मचारी और 1500 से ज्यादा पुलिसकर्मी शामिल हुए. खबरों के अनुसार सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए राजकोट के अलावा मोरबी, सुरेन्द्रनगर सहित जामनगर पुलिस को भी शामिल किया गया.  

  

जानकारी के अनुसार पिछले 40-50 साल में लोगों आजी नदी के किनारे(जंगलेश्वर इलाका) में अवैध मकानों और दुकानों का निर्माण कर लिया था. प्रशासन बार बार वहां निर्माण किये जाने को अवैध करार देचे हुए लोगों को अतिक्रमण नहीं करने की सलाह दी थी. 

 

अहम बात यह है कि रविवार रात नगर निगम के कर्मियों और पुलिस बल ने जंगलेश्वर समेत कई इलाकों में अवैध मकानों और दुकानों को खाली करने के लिए पैदल मार्च किया था. बता दें कि 18 फरवरी को राजकोट नगर निगम ने घोषणा की थी कि जंगलेश्वर क्षेत्र में आजी नदी के किनारे से अतिक्रमण दूर किया जाएगा.  
  

 
म्युनिसिपल कमिश्नर तुषार सुमेरा ने जानकारी दी कि नदी किनारे सड़क पर किया गया निर्माण पूरी तरह अवैध है    बताया कि निगम के कर्मचारी पिछले पांच दिनों से घर-घर जाकर लोगों को जगह खाली करने को लेकर समझा रही थी.

 

कहा कि प्रशासन ने वहां के निवासियों को अपना सामान ले जाने के लिए ट्रैक्टर भी उपलब्ध कराये हैं  राजकोट के डीसीपी क्राइम जगदीश बगरवा ने कहा कि कार्रवाई शांतिपूर्ण तरीके से जारी है.  

 

 

 Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें  
 

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही