Search

 
 
 

सिंगापुर : योगी आदित्यनाथ ने कहा, नये भारत की ताकत दुनिया देख रही है, 6,650 करोड़ के निवेश को लेकर एमओयू

सीएम योगी ने भारतीय समुदाय के बीच यूपी की पिछली सरकारों पर हमला बोला. कहा कि यूपी में कांग्रेस-सपा के कार्यकाल में कानून व्यवस्था की स्थिति क्या थी? दंगे, असुरक्षा, अव्यवस्था, अराजकता प्रदेश की पहचान बन गयी थी.
 

Singapore : यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि नये भारत की ताकत दुनिया देख रही है. हर भारतीय को इस पर गर्व होना चाहिए. नया भारत जल्द ही दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में अपनी पहचान कायम करेगा.


सीएम योगी सिंगापुर में भारतीय समुदाय को संबोधित कर रहे थे. सीएम योगी के भाषण के दौरान लोगों ने जय श्रीराम के नारे लगाये.    
 

इस अवसर पर सीएम योगी ने कहा कि आज हम सबको इस बात पर गौरव की अनुभूति होती है कि नया भारत दुनिया के अंदर अपनी ताकत दिखा रहा है. कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की विजनरी लीडरशिप में भारत आज दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में स्थापित हो रहा है.  


श्री योगी ने नयी दिल्ली में आयोजित ग्लोबल एआई समिट का जिक्र करते हुए कहा कि 20 से अधिक देशों के राष्ट्राध्यक्ष इसमें शामिल हुए. 100 से अधिक देशों के प्रतिनिधियों ने इसमें शिरकत की. कहा कि दुनिया के विकसित देशों के राष्ट्राध्यक्ष आज पीएम मोदी के साथ काम करने को इच्छुक हैं.  


भारत की आध्यात्मिकता का जिक्र करते हुए कहा कि भारत के बारे में पांच हजार वर्ष पूर्व एक ऋषि ने कहा था कि  भारत में मनुष्य के रूप में जन्म लेना दुर्लभ है. इसलिए इस जन्म को सद्भाव के कार्य में लगाना चाहिए 
 

सीएम योगी ने भारतीय समुदाय के बीच यूपी की पिछली सरकारों पर हमला बोला. कहा कि यूपी में कांग्रेस-सपा के कार्यकाल में कानून व्यवस्था की स्थिति क्या थी? दंगे, असुरक्षा, अव्यवस्था, अराजकता प्रदेश की पहचान बन गयी थी.


लेकिन पिछले 9 वर्ष के अंदर प्रधानमंत्री मोदी की विजनरी लीडरशिप में प्रदेश का जमीनी स्तर पर विकास हुआ है. कहा कि उत्तर प्रदेश भारत की आत्मा का प्रदेश है.  सीएम योगी ने अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि पर भगवान श्रीराम के शानदार राम मंदिर के निर्माण का भी जिक्र किया.


सीएम ने माघ मेला, कुंभ मेले को याद करते हुए कहा, यहां भारत की समरसता के दर्शन होते हैं. यहां सभी लोग मिलकर हर-हर गंगे का जाप करते हुए कड़कड़ाती ठंड में आस्था की डुबकी लगाते हैं. यही भारत की आत्मा है.

 

जानकारी के अनुसार योगी के दौरे के पहले दिन यूपी सरकार को निवेश संबंधी बड़ी सफलता हासिल हुई है,  अंतरराष्ट्रीय निवेशक यूनिवर्सल सक्सेस ग्रुप के साथ लगभग 6,650 करोड़ रुपये के निवेश संबंधी तीन महत्वपूर्ण  एमओयू पर हस्ताक्षर किये जाने की सूचना है.  

 

निवेश ग्रुप हाउसिंग, लॉजिस्टिक्स पार्क और हाइपर स्केल डेटा सेंटर जैसे रणनीतिक और भविष्य उन्मुख क्षेत्रों में किया जाना है. माना जा रहा है कि इन परियोजनाओं से उत्तर प्रदेश में 20 हजार से अधिक युवाओं को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार मिल सकता है.   

    

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें  
 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही