Search

 
 
 

Latehar News: राजकुमार प्रसाद बने बाल कल्‍याण एवं संरक्षण समिति के अध्‍यक्ष

मंगलवार को प्रखंड सभागार में मंगलवार को जिला प्रशासन एवं सिनी  संस्था के संयुक्त सहयोग से प्रखंड स्तरीय बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति का गठन किया गया. मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार तिवारी ने समिति के गठन के उद्देश्य, कार्यप्रणाली एवं सदस्यों की जिम्मेदारियों की जानकारी दी.
 
Latehar News

Latehar: मंगलवार को प्रखंड सभागार में मंगलवार को जिला प्रशासन एवं सिनी  संस्था के संयुक्त सहयोग से प्रखंड स्तरीय बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति का गठन किया गया. मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार तिवारी ने समिति के गठन के उद्देश्य, कार्यप्रणाली एवं सदस्यों की जिम्मेदारियों की जानकारी दी.

इसे भी पढ़ें: 

उन्‍होंने बताया कि बच्चों के अधिकारों की रक्षा, शिक्षा, सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं पोषण सुनिश्चित करना समिति की प्राथमिक जिम्मेदारी है. बैठक में सर्वसम्मति से राजकुमार प्रसाद को समिति का अध्यक्ष तथा बीडीओ मनोज कुमार तिवारी को सचिव चुना गया. जबकि समिति के अन्‍य सदस्यों में रीता देवी, पुनीत भुईयां, कौशल कुमार रवि, पिंकी देवी, उषा देवी एवं अनीता देवी को शामिल किया गया.

Uploaded Image

सिनी के नीतीश पांडेय ने जिला से लेकर गांव स्तर तक गठित समितियों की भूमिका एवं उनके सुदृढ़ीकरण पर प्रकाश डाला. उन्‍होने बताया कि पंचायत स्तरीय समितियों का गठन भी किया जाना है. कार्यक्रम में सभी पंचायतों के पंचायत समिति सदस्य, नाजिर दीपक कुमार, प्रखंड समन्वयक वकील उरांव सहित कई जनप्रतिनिधि एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही