Search

 
 
 

राजकुमार शुक्ल फाउंडेशन ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का किया अभिनंदन

सरला बिरला विश्वविद्यालय परिसर में गुरुवार को केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का भव्य अभिनंदन राजकुमार शुक्ल फाउंडेशन की ओर से किया गया. फाउंडेशन के अध्यक्ष अजय राय सहित फाउंडेशन की टीम ने उन्हें स्वतंत्रता सेनानी राजकुमार शुक्ल पर आधारित पुस्तक भेंट की
 

Ranchi :  सरला बिरला विश्वविद्यालय परिसर में गुरुवार को केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का भव्य अभिनंदन राजकुमार शुक्ल फाउंडेशन की ओर से किया गया. फाउंडेशन के अध्यक्ष अजय राय सहित फाउंडेशन की टीम ने उन्हें स्वतंत्रता सेनानी राजकुमार शुक्ल पर आधारित पुस्तक भेंट की.  राय ने बताया कि पुस्तक भेंट का मुख्य उद्देश्य था कि स्वतंत्रता संग्राम के गुमनाम नायकों की स्मृति को सशक्त बनाना और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को जन-जन तक पहुँचाना. केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने फाउंडेशन के इस प्रयास की सराहना की.  कहा कि ऐसे योद्धाओं की स्मृति नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत है. इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं राज्यसभा सदस्य डॉक्टर प्रदीप कुमार वर्मा का भी स्वागत किया गया.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही