Search

 
 
 

अयोध्या में राजनाथ सिंह और योगी आदित्यनाथ ने रामलला के दर्शन-पूजन किये

आज सुबह प्राण प्रतिष्ठा द्वादशी पर राम मंदिर परिसर में धार्मिक अनुष्ठानों का शुभारंभ हो गया. गणपति पूजा और मंडल पूजन के साथ विशेष अनुष्ठान शुरू किये गये. इस अवसर पर रामलला का अभिषेक और प्रकाटोत्सव आरती की गयी.
 

Ayodhya :  अयोध्या में आज बुधवार को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की दूसरी वर्षगांठ और प्रतिष्ठा द्वादशी के अवसर पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में रामलला के दर्शन-पूजन किये. 

 

राजनाथ सिंह इस मंदिर परिसर में स्थित सात मंदिरों में से एक अन्नपूर्णा मंदिर में ध्वजारोहण भी  किया.  इस दौरान जय श्रीराम का उद्धोष जारी रहा.   याद करें  कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 22 जनवरी, 2024 को अयोध्या में रामलला की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा की थी.

 

 
दोनों ने मंदिर परिसर में चल रहे धार्मिक अनुष्ठानों में भी शामिल हुए इससे पूर्व राजनाथ सिंह और योगी आदित्यनाथ हनुमानगढ़ी मंदिर पहुंचे और पूजा की.   


आज सुबह प्राण प्रतिष्ठा द्वादशी पर राम मंदिर परिसर में धार्मिक अनुष्ठानों का शुभारंभ हो गया. गणपति पूजा और मंडल पूजन के साथ विशेष अनुष्ठान शुरू किये गये. इस अवसर पर रामलला का अभिषेक और प्रकाटोत्सव आरती की गयी.


 खबरों के अनुसार पूजन के बाद राम मंदिर के निकास द्वार (अंगद टीला) पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और योगी आदित्यनाथ श्रद्धालुओं को संबोधित करेंगे. बता दें कि समारोह में अयोध्या जनपद के लगभग 1200 संतों सहित बड़ी संख्या में राम भक्तों को बुलाया गया है.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही