Search

 
 
 

तान्या मित्तल को गुंडों से बचाने पहुंचे राजपाल यादव, वीडियो वायरल

तान्या मित्तल का एक वीडियो हाल ही में सामने आया है, जिसमें राजपाल यादव अपने पुराने किरदार 'छोटा डॉन' के अवतार में नजर आ रहे हैं. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायर हो रहा है.
 

Lagatar desk : तान्या मित्तल का एक वीडियो हाल ही में सामने आया है, जिसमें राजपाल यादव अपने पुराने किरदार 'छोटा डॉन' के अवतार में नजर आ रहे हैं. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायर हो रहा है.

 

राजपाल यादव ने निभाया छोटा डॉन का किरदार

वीडियो में राजपाल यादव एक छोटा डॉन के रूप में तान्या मित्तल को गुंडों से बचाते नजर आए. तान्या का किरदार अकेले गुंडों का सामना कर रहा होता है, तभी राजपाल यादव अर्थी से उठकर उन्हें सुरक्षित बचाते हैं. यह वीडियो एक विज्ञापन के लिए बनाया गया है.

 

 

वीडियो पर मिले मजेदार रिएक्शन


सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो गया है. दर्शकों ने तान्या मित्तल की एक्टिंग की खूब तारीफ की. एक यूजर ने लिखा, इसकी उम्मीद तो हमें बिल्कुल नहीं थी. वहीं, दूसरे ने कहा, आग लगा दी.राजपाल यादव हाल ही में फरवरी में चेक बाउंस से जुड़े एक मामले में तिहाड़ जेल में आत्मसमर्पण कर चुके हैं, लेकिन फिलहाल जमानत पर बाहर हैं. वहीं, तान्या मित्तल 'बिग बॉस 19' के बाद सुर्खियों में आई थीं और अब एक्टिंग की दुनिया में भी कदम रख रही हैं. उन्हें इस मौके के लिए एकता कपूर ने मौका दिया है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही