Search

 
 
 

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के निधन पर राज्यसभा दिन भर के लिए स्थगित

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सदस्य शिबू सोरेन के निधन पर आज राज्यसभा में शोक व्यक्त किया गया. उपसभापति हरिवंश ने शिबू सोरेन को वरिष्ठ और विशिष्ट आदिवासी नेता बताते हुए उनके सम्मान में सदन की कार्यवाही 5 अगस्त को दिन में 11 बजे तक के लिए स्थगित करने की घोषणा कर दी.
 

New Delhi : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सदस्य शिबू सोरेन के निधन पर आज राज्यसभा में शोक व्यक्त किया गया. उपसभापति हरिवंश ने शिबू सोरेन को वरिष्ठ और विशिष्ट आदिवासी नेता बताते हुए उनके सम्मान में सदन की कार्यवाही 5 अगस्त को दिन में 11 बजे तक के लिए स्थगित करने की घोषणा कर दी. 

 

 

आज सोमवार को राज्यसभा की कार्यवाही शुरू होते ही उपसभापति हरिवंश ने सदन को राज्यसभा सदस्य शिबू सोरेन के निधन की जानकारी दी. उन्होंने कि शिबू सोरेन का जन्म 11 मई 1944 को हजारीबाग जिले के गोला गांव में हुआ था. उनकी शिक्षा गोला हाईस्कूल हजारीबाग में हुई. 

 

 

उपसभापति ने कहा कि वह झारखंड के सामाजिक राजनीतिक परिदृश्य में एक प्रभावशाली और प्रतिष्ठित आदिवासी नेता थे. वे दिशोम गुरु के रूप में जाने जाते थे.  

 

 

आदिवासी समुदाय के अधिकारों और उत्थान के आंदोलन के वे प्रमुख स्वर थे. शिबू सोरेन एक जमीनी कार्यकर्ता थे.  हरिवंश ने कहा कि झारखंड राज्य की स्थापना के आंदोलन में दिशोम गुरु महत्वपूर्ण भूमिका रही.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही