Search

राज्यसभा चुनाव : झारखंड में अब तक पांच लोगों ने खरीदा नामांकन पत्र, जानें

Ranchi : झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों के लिए होने वाले चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं. नामांकन प्रक्रिया के दौरान पांच संभावित प्रत्याशियों द्वारा नामांकन पत्र खरीदे जाने के बाद चुनावी मुकाबला और दिलचस्प हो गया है. इससे राज्य की राजनीति में नए समीकरणों और संभावनाओं को लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है.
 
सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने पूर्व मंत्री वैद्यनाथ राम को अपना उम्मीदवार बनाया है. वहीं, कांग्रेस की ओर से प्रणव झा का नाम प्रमुख दावेदार के रूप में सामने आया है. दूसरी तरफ भाजपा खेमे में डॉ. गौरव वल्लभ को उम्मीदवार बनाए जाने की चर्चा तेज है, हालांकि पार्टी की ओर से आधिकारिक घोषणा का इंतजार किया जा रहा है.

इन राजनीतिक दलों के अलावा उद्योग जगत से जुड़े परिमल नाथवानी और साईं विजय रेड्डी द्वारा भी नामांकन पत्र खरीदे जाने से चुनावी मुकाबला रोचक हो गया है. दोनों के चुनावी मैदान में उतरने की संभावनाओं ने राजनीतिक गलियारों में अटकलों को और बढ़ा दिया है.

राजनीतिक परिस्थितियों को देखते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने कई पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों में बदलाव किया है और पार्टी नेताओं के साथ लगातार रणनीतिक बैठकों में जुटे हुए हैं. वहीं, कांग्रेस नेतृत्व ने भी चुनावी गणित को साधने के लिए वरिष्ठ नेताओं को रांची भेजा है. भाजपा भी चुनावी रणनीति को अंतिम रूप देने में लगी हुई है.

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि राज्यसभा चुनाव के लिए सामने आए इन पांच नामों ने झारखंड की राजनीति को नया मोड़ दे दिया है. अब सभी की नजर नामांकन, समर्थन जुटाने की कवायद और अंतिम उम्मीदवारों की तस्वीर साफ होने पर टिकी हुई है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही