Search

 
 
 

राकेश बेदी ने किया मृणाल की फिल्म 'डकैत' का प्रमोशन,टिकट बेचते आए नजर

मृणाल ठाकुर की अपकमिंग फिल्म डकैत रिलीज से पहले ही जबरदस्त चर्चा में है. यह एक्शन-थ्रिलर फिल्म 10 अप्रैल 2026 को हिंदी और तेलुगु भाषाओं में सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है
 

Lagatar desk : मृणाल ठाकुर की अपकमिंग फिल्म डकैत रिलीज से पहले ही जबरदस्त चर्चा में है. यह एक्शन-थ्रिलर फिल्म 10 अप्रैल 2026 को हिंदी और तेलुगु भाषाओं में सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है. फिल्म में मृणाल ठाकुर के साथ आदिवी शेष लीड रोल में नजर आएंगे, जबकि अनुराग कश्यप और सुनील भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे. इसका निर्देशन शेनिल देव ने किया है.

 


राकेश बेदी का मजेदार प्रमोशन

फिल्म के प्रमोशन के बीच राकेश बेदी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में वह सिनेमाघर के टिकट काउंटर पर खड़े होकर ‘डकैत’ की टिकट बेचते नजर आ रहे हैं. उनका यह अंदाज दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है.


वीडियो में दिखाया गया है कि काउंटर के बाहर आदिवी शेष खड़े हैं, जबकि अंदर राकेश बेदी टिकट बेच रहे होते हैं. इसी दौरान अनुराग कश्यप उन्हें फोन कर टिकट की मांग करते हैं, लेकिन राकेश उन्हें वीआईपी या सेलिब्रिटी कोटा देने से भी साफ मना कर देते हैं. इसके बाद सुनील का कॉल आता है, जिसमें राकेश उन्हें फिल्म का नाम सही तरीके से बोलना सिखाते हुए नजर आते हैं.

 

मृणाल ठाकुर का खास पोस्ट

फिल्म की रिलीज से एक दिन पहले मृणाल ठाकुर ने अपने इंस्टाग्राम पर यह वीडियो शेयर किया. उन्होंने मजाकिया अंदाज में कैप्शन लिखा -राकेश जी… बच्चे हैं न हम आपके तो प्लीज दे दो ना टिकट.

 

वायरल हो रहा डायलॉग

हाल ही में फिल्म ‘धुरंधर’ में जमील जमाली के किरदार से चर्चा में आए राकेश बेदी का डायलॉग मेरा बच्चा है तू…खुब वायरल हुआ अब इसी लोकप्रियता का फायदा फिल्म ‘डकैत’ के प्रमोशन में भी उठाया जा रहा है.

 

कब होगी रिलीज

डकैत 10 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिल्म को लेकर दर्शकों में उत्साह बना हुआ है, और इसका अनोखा प्रमोशन इसे और भी चर्चा में ला रहा है.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही