Search

 
 
 

Ranchi News: हटिया में राकेश कुमार का रास्ते में गिरा पर्स, CCTV में पर्स उठाते कैद हुआ शख्स, थाने में FIR

Ranchi News: गुम हुए वॉलेट में रखे दस्तावेजों में जापानी रेजिडेंस कार्ड, जापानी My Number Card, जापानी SBI बैंक कैश कार्ड, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, क्रेडिट कार्ड और डेबिट कार्ड शामिल हैं.
 
रास्ते में पर्स उठाता शख्स

Ranchi News: रांची के हटिया क्षेत्र निवासी राकेश कुमार के महत्वपूर्ण दस्तावेज और बैंक कार्ड गुम होने का मामला सामने आया है. जानकारी के अनुसार, 22 सितंबर 2026 की रात करीब 10 बजे से 10:30 बजे के बीच सिंहमोड़ क्षेत्र में दवा खरीदने के दौरान उनका वॉलेट कहीं गिर गया.

इसे भी पढ़ें: 

गुम हुए दस्तावेजों में जापानी रेजिडेंस कार्ड, जापानी My Number Card, जापानी SBI बैंक कैश कार्ड, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, क्रेडिट कार्ड और डेबिट कार्ड शामिल हैं.

 

घटना को लेकर जगन्नाथपुर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है. वहीं, उपलब्ध सीसीटीवी फुटेज में एक व्यक्ति सड़क पर पड़े वॉलेट को उठाते हुए दिखाई दे रहा है. अब परिजनों की ओर से लोगों से अपील की गई है कि यदि किसी को वॉलेट या उसमें रखे दस्तावेजों के बारे में कोई जानकारी मिले, तो उसे वापस कराने में सहयोग करें.

 

परिजनों ने बताया कि दस्तावेज वापस कराने में सहयोग करने वाले व्यक्ति को उचित पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा.

 

लोगों से अपील की गई है कि इस सूचना को अधिक से अधिक साझा करें, ताकि दस्तावेज जल्द से जल्द बरामद हो सकें. संपर्क सूत्र: 9395919995

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही