Search

 
 
 

Entertainment News : थलापति -तृषा के रिश्ते पर  राखी सावंत का बड़ा बयान, बोलीं- अब शादी कर लो

सुपरस्टार थलापति विजय इन दिनों राजनीति  के साथ साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं. हाल ही में उनका नाम एक्ट्रेस तृषा कृष्णन के साथ जोड़ा जा रहा है. अब इस मामले पर राखी सावंत का बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
 

Lagatar desk : सुपरस्टार थलापति विजय इन दिनों राजनीति  के साथ साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं. हाल ही में उनका नाम एक्ट्रेस तृषा कृष्णन के साथ जोड़ा जा रहा है. अब इस मामले पर राखी सावंत का बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

 

विजय और तृषा की जोड़ी बेहद प्यारी है -राखी सावंत

अपने बेबाक अंदाज के लिए मशहूर राखी सावंत ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में विजय और तृषा के रिश्ते को लेकर खुलकर बात की. उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि दोनों की जोड़ी काफी अच्छी लगती है और अब उन्हें शादी कर लेनी चाहिए. राखी ने यह भी कहा कि अगर दोनों शादी करते हैं तो वह मेहंदी समारोह में जरूर शामिल होंगी.

 

राखी ने बताया कि वह तृषा को उनके करियर के शुरुआती दिनों से जानती हैं. उनके मुताबिक, दोनों ने लगभग एक ही समय इंडस्ट्री में कदम रखा था. जहां तृषा साउथ फिल्म इंडस्ट्री की बड़ी स्टार बन गईं, वहीं राखी ने बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बनाई.

 

विजय की राजनीति में सफलता पर भी दी बधाई

राखी सावंत ने विजय की राजनीतिक सफलता की भी जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा कि तमिलनाडु की राजनीति में विजय की एंट्री काफी प्रभावशाली रही है. साथ ही उन्होंने यह इच्छा भी जताई कि वह भविष्य में विजय की राजनीतिक पार्टी से जुड़ना चाहेंगी. राखी ने यह भी कहा कि उनका सपना विजय के साथ किसी गाने में काम करने का था, जो अब तक पूरा नहीं हो सका.

क्यों फिर चर्चा में आया विजय-तृषा का रिश्ता?

थलपति विजय और तृषा कृष्णन की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री लंबे समय से दर्शकों की पसंद रही है. दोनों ने ‘घिल्ली’, ‘कुरुवी’ और ‘लियो’ जैसी कई फिल्मों में साथ काम किया है. इनके रिश्ते की अफवाहें पहली बार साल 2008 में फिल्म ‘कुरुवी’ के दौरान सामने आई थीं.

 

हालांकि, दोनों ने कभी भी इन खबरों पर आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी. लेकिन हाल के दिनों में दोनों को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चाएं फिर तेज हो गई हैं, खासकर चुनावी नतीजों के बाद तृषा के विजय से मुलाकात करने की खबरों के चलते.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही