Search

 
 
 

राम मंदिर चंदा चोरी प्रकरण : कांग्रेस ने कहा, पीएम मोदी हस्तक्षेप करें, सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच हो

कांग्रेस ने अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी प्रकरण पर भाजपा सरकार पर हमला बोला है. कांग्रेस ने सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में इस मामले की जांच कराये जाने की मांग की है. कांग्रेस के राज्यसभा सांसद राजीव शुक्ला ने दिल्ली मे आयोजित प्रेस कॉंफ्रेस में कहा कि प्रधानमंत्री मोदी हस्तक्षेप कर सख्त कार्रवाई करें.
 
कांग्रेस के राज्यसभा सांसद राजीव शुक्ला

NewDelhi : कांग्रेस ने अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी प्रकरण पर भाजपा सरकार पर हमला बोला है. कांग्रेस ने सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में इस मामले की जांच कराये जाने की मांग की है. कांग्रेस के राज्यसभा सांसद राजीव शुक्ला ने दिल्ली मे आयोजित प्रेस कॉंफ्रेस में कहा कि प्रधानमंत्री मोदी हस्तक्षेप कर सख्त कार्रवाई करें.

 

उन्होंने राम मंदिर ट्रस्ट को भंग करने की मांग की. कहा कि ट्रस्ट से राजनीतिक लोगों को हटाकर साधु-संतों और धार्मिक लोगों को शामिल किया जाये.राजीव शुक्ला ने कहा कि पिछले चुनाव में भाजपा का नारा था, जो राम को लाये हैं, उन्हें सत्ता में लाइए. पूछा कि जिन्होंने भगवान राम के नाम पर लूट की है, उनकी क्या सजा होनी चाहिए?

 

श्री शुक्ला ने कहा कि राम मंदिर में नकद चढ़ावे को कम कर दिखा दिया गया है. महिलाओं द्वारा चढ़ाये गये आभूषणों का कोई रिकॉर्ड ही नहीं रखा गया. आरोप लगाया कि भाजपा-आरएसएस ने लोगों की आस्था को धोखा दिया है, राम मंदिर में चंदे और चढ़ावे की राशि में  भयानक लूट की गयी  है.

 

कहा कि भगवान श्री राम की आस्था के कारण  देश के गांवों से गरीब लोगों से चंदा जमा किया गया, जिसे लूट लिया गया. राजीव शुक्ला ने कहा कि FIR में छोटे कर्मचारियों का नाम डाल दिया गया. सवाल किया कि बडे लोगों की मिलीभगत के बिना क्या कोई छोटा कर्मचारी CCTV बंद कर हजारों करोड़ का चंदा चोरी कर सकता है?

 

राज्यसभा सांसद ने कहा कि भाजपा में मंदिर प्रकोष्ठ बनाया गया है. भाजपा योजनाबद्ध तरीके से मंदिर के ट्रस्टों पर कब्ज़ा कर रही है, आरोप लगाया कि भाजपा की मंशा रहती है कि पहले ट्रस्ट में अपने लोगों को बैठाओ, फिर चंदे और चढ़ावे को हड़पकर उसका राजनीतिक इस्तेमाल करो.

 

 Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें 

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही