Search

 
 
 

राम मंदिर चंदा चोरी मामला : न ड्रेस कोड, न कोई चेकिंग, SBI ने आउटसोर्स किया था नोट गिनने का काम

राम मंदिर ट्रस्ट की रकम गिनने का काम एसबीआई को सौंपा गया है. एसबीआई ने अपना काम वाराणसी की एक निजी सिक्योरिटी एजेंसी को दे दिया था. वह एजेंसी अपने  कर्मचारियों  से नोट अलग कराने/गड्डी बनवाने और गिनवाने का काम कराती थी.
 
अयोध्या राम मंदिर

Ayodhya : अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी के मामले में हर दिन नयी-नयी जानकारियां सामने आ रही है.  एसआईटी मामले की जांच कर रही है. एसआईटी के अनुसार हर स्तर पर घोर लापरवाही बरती गयी है.  

 

बता दें कि राम मंदिर ट्रस्ट की रकम गिनने का काम एसबीआई को सौंपा गया है. एसबीआई ने अपना काम वाराणसी की एक निजी सिक्योरिटी एजेंसी को दे दिया था. वह एजेंसी अपने  कर्मचारियों से नोट अलग कराने/गड्डी बनवाने और गिनवाने का काम कराती थी.  

 

इसे भी पढ़ें...

 

खबर है कि उस निजी सिक्योरिटी एजेंसी ने अयोध्या के लड़कों को नोट गिनवाने के काम में रख दिया था. उन लोगों की सिफारिश खुद राम मंदिर ट्रस्ट से जुड़े लोगों ने की थी.  

 

एसआईटी को जानकारी मिली कि ड्यूटी पर आने-जाने के दौरान चेकिंग में भी लापरवाही बरती गयी है. घरेलू कपड़ों में ही कर्मचारी राम मंदिर ट्रस्ट के कमरे में बैठकर नोट गिनते थे. ड्यूटी पर आने जाने के समय उनकी कोई जांच नहीं होती थी.

 

हैरत अंगेज जानकारी यह सामने आयी है कि चोरी करने के लिए कुछ कर्मचारी सीसीटीवी कैमरे के सामने खड़े हो जाते थे. इस मिलीभगत से दूसरे कर्मचारी आसानी से चोरी कर लेते थे. 
 


राम मंदिर ट्रस्ट ने सभी के लिए ड्रेस कोड बनाया था, एक ड्रेस भी दी गयी थी. लेकिन कोई भी ड्रेस पहनता नहीं था. एसआईटी जांच में पाया गया है कि मंदिर परिसर से दान पेटी ट्रस्ट के कमरे में दान की राशि ले जाने से लेकर बैंक में नोट जमा होने तक हर स्तर पर लापरवाही बरती गयी है.

 

खबरों के अनुसार SIT की टीम ने CM योगी से मुलाक़ात कर प्रारंभिक रिपोर्ट दी है. प्रारंभिक रिपोर्ट के बाद अब विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर एसआईटी सरकार को सौपेगी. एसआईटी ने जांच के दायरे में आये सभी लोगों को आदेश दिया है कि वे बिना सूचना दिये अयोध्या  से बाहर नहीं जा सकते  
 


इसी बीच एक और अहम खबर आयी है. अयोध्या श्रीराम मंदिर की दान राशि की चोरी  को लेकर सीबीआई जांच और नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) से ऑडिट कराने की मांग को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बैंच में जनहित याचिका दायर की गयी है.  

 

याचिकाकर्ता पक्ष के अधिवक्ता मोहित अशोक शर्मा के अनुसार मामले को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया गया है. उनके अनुसार खंडपीठ के समक्ष विशेष उल्लेख (मेंशनिंग) कर शीघ्र सुनवाई का अनुरोध किया गया है. 

 

 https://lagatar.in/nta-has-termed-the-video-claiming-a-paper-leak-in-the-neet-re-examination-as-fakehttps://lagatar.in/bihar-solwar-gangs-exploits-24-arrested-for-sitting-fake-candidates-in-neet-re-examination

 

 

 

 
 Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही