Search

 
 
 

राम मंदिर दान चोरी मामला : कांग्रेस ने कहा, पीएम मोदी की चुप्पी करोड़ों लोगों की आस्था पर हमला

अयोध्या राम मंदिर दान चोरी मामला लगातार सुर्खियों में बना हुआ है. कांग्रेस अब इस मामले में ज्यादा मुखर हो गयी है. कांग्रेस ने  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सीधा हल्ला बोल दिया है.
 
अयोध्या राम मंदिर

NewDelhi/Ayodhya : अयोध्या राम मंदिर दान चोरी मामला लगातार सुर्खियों में बना हुआ है. कांग्रेस अब इस मामले में ज्यादा मुखर हो गयी है. कांग्रेस ने  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सीधा हल्ला बोल दिया है. पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने पीएम की चुप्पी को देश के करोड़ों लोगों की आस्था पर सीधा हमला करार दिया है. साथ ही श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट पर गंभीर सवाल खड़े किये हैं.

 


बता दें कि पूर्व में कांग्रेस सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में पूरे मामले की जांच की मांग कर चुकी है, साथ ही  आरोप लगाया है कि ट्रस्ट को आरटीआई अधिनियम से बाहर रखा गया है.एक अहम खबर यह है कि  दान राशि की चोरी के आरोपों के बीच कांग्रेस ने आज मंगलवार को रामलला के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए 9 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल भेजने की बात कही थी.

 


प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय को करना था. लेकिन खबर है कि  दर्शन से पहले ही उन्हें अयोध्या में नजरबंद कर लिया गया गया है. कांग्रेस ने आरोप लगाया कि अजय राय को सोमवार देर रात पुलिस  होटल से अपने साथ ले गयी.

 

 
श्री राय ने कहा कि मेरे अयोध्या पहुंचने पर भाजपा सरकार इतनी डर गयी कि पुलिस मुझे होटल से गिरफ्तार कर अपनी जीप में बैठाकर ले जा रही है. आरोप लगाया कि अयोध्या में जमीन घोटालों और चढ़ावे की चोरी में शामिल लोगों को राम भक्तों के आने से डर’ लग रहा है, उन्होंने भाजपा पर आस्था पर पहरा देने का आरोप लगाते हुए  कार्रवाई को कायरतापूर्ण’ और निंदनीय बताया.  

 


कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ,सांसद किशोरी लाल शर्मा, सांसद तनुज पूनिया, सांसद राकेश राठौर, सांसद उज्ज्वल रमण सिंह, विधायक वीरेंद्र चौधरी, पूर्व सांसद एपी गौतम एवं पूर्व MlC दीपक सिंह सहित अन्य शामिल थे.

  

  
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही