Search

 
 
 

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला, सीबीआई जांच की मांग वाली याचिका हाईकोर्ट से खारिज

योगी सरकार की ओर से एएजी विनोद शाही और सीएससी शैलेंद्र सिंह ने  सरकार का पक्ष रखा. दलील दी कि इसी विषय से जुड़ी याचिका पूर्व से सुप्रीम कोर्ट में लंबित है. ऐसे में इस याचिका पर सुनवाई का औचित्य नहीं है
 
अयोध्या राम मंदिर

Lucknow : श्रीराम जन्मभूमि मंदिर ट्रस्ट के चढ़ावा चोरी मामले में आज सोमवार को सीबीआई जांच की मांग वाली याचिका खारिज हो गयी. लखनऊ स्थित इलाहाबाद हाईकोर्ट की खंडपीठ द्वारा याचिका खारिज कर दिये जाने की खबर है. याचिकाकर्ता मोहित अशोक ने मामले की जांच सीबीआई से कराने की गुहार लगाई थी.


 

 

 

खबर है कि राज्य की योगी सरकार की ओर से एएजी विनोद शाही और सीएससी शैलेंद्र सिंह ने  सरकार का पक्ष रखा. दलील दी कि इसी विषय से जुड़ी याचिका पूर्व से सुप्रीम कोर्ट में लंबित है. ऐसे में इस याचिका पर सुनवाई का औचित्य नहीं है.दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद जस्टिस राजन राय और जस्टिस मंजीव शुक्ला की खंडपीठ ने याचिका खारिज कर दी.

 

 Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें 


 
 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही