Search

 
 
 

रामनवमी शोभायात्रा: महावीर मंदिर को दिया गया भव्य स्वरूप

शहर के विभिन्न अखाड़ों से 27 मार्च को भव्य जुलूस निकाली जाएगी. यह जुलूस कचहरी रोड होते हुए अलबर्ट एक्का चौक, मेन रोड और राजेंद्र चौक से गुजरते हुए तपोवन मंदिर, निवारणपुर की ओर प्रस्थान करेगा.
 

Ranchi : शहर के विभिन्न अखाड़ों से 27 मार्च को भव्य जुलूस निकाली जाएगी. यह जुलूस कचहरी रोड होते हुए अलबर्ट एक्का चौक, मेन रोड और राजेंद्र चौक से गुजरते हुए तपोवन मंदिर, निवारणपुर की ओर प्रस्थान करेगा.

 

रामनवमी को लेकर शहर में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. इस अवसर पर लाखों श्रद्धालुओं के उमड़ने की संभावना है. मंदिर का पट सुबह 5 बजे खोला जाएगा.इस मौके पर महाराज ओमप्रकाश महंत ने बताया कि रामजानकी मंदिर में आने वाली भव्य रामनवमी जुलूस का भव्य स्वागत किया जाएगा.

 

Uploaded Image

 

इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री  हेमंत सोरेन शामिल होंगे.इसके साथ ही मंदिर परिसर में लाखों श्रद्धालुओं पहुंचेंगे और भगवान के दर्शन कर माथा टेकेगें.श्रद्धालुओ के लिए प्रसाद तैयार किए जा रहे हैं. वहीं रामनवमी शोभायात्रा का उद्गम स्थल महावीर चौक हनुमान मंदिर को भी विभिन्न फूलों से सजाए गए है.आज शाम में हजारों श्रद्धालुओ का भीड़ जुटेगें,क्योकिं आज शाम करीब 8 बजे से झांकी प्रस्तुत की जाएगी.झांकि के बीच लाखों श्रद्धालुओं की टोली जय श्री राम का नारे भी लगाते हुए आगे बढ़ेगें.

 


रामनवमी को लेकर रामजानकी मंदिर और तपोवन मंदिर परिसर में भव्य पंडाल तैयार किए जा रहे हैं. यहां एक पंडाल रामजानकी मंदिर की ओर से, जबकि दूसरा महावीर मंडल समिति द्वारा बनाया जा रहा है.श्रद्धालुओं के आगमन को ध्यान में रखते हुए पूरे परिसर को आकर्षक लाइटों से सजाया जा रहा है. 

 


आयोध्या के तर्ज पर बन रहा है मिनी राम मंदिर 


महाराज ओमप्रकाश महंत ने बताया कि यह झारखंड का पहला राम मंदिर होगा, जिसे जयपुर की नागर शैली में तैयार किया जा रहा है.यहां करीब 80 कारीगर काम कर रहे हैं और इसे संगमरमर के पत्थरों से बनाया जा रहा है. इसकी लागत करीब 100-115 करोड़ है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही