Search

 
 
 

रमा खलखो कल करेंगी मेयर पद के लिए नामांकन, कांग्रेस का मिला समर्थन

Ranchi: रांची नगर निगम चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तेज हो गई है. इसी कड़ी में पूर्व मेयर रमा खलखो कल मेयर पद के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगी. इस चुनाव में उन्हें कांग्रेस पार्टी का समर्थन प्राप्त है.
 

Ranchi: रांची नगर निगम चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तेज हो गई है. इसी कड़ी में पूर्व मेयर रमा खलखो कल मेयर पद के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगी. इस चुनाव में उन्हें कांग्रेस पार्टी का समर्थन प्राप्त है.

 

रमा खलखो इससे पहले वर्ष 2008 में रांची नगर निगम की मेयर रह चुकी हैं. अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने शहर की बुनियादी समस्याओं पर काम किया था और जनता से सीधा जुड़ाव बनाए रखा. एक बार फिर मेयर पद की दौड़ में उतरते हुए उन्होंने रांची के विकास और नागरिक सुविधाओं को अपनी प्राथमिकता बताया है.

 

नामांकन से पहले रमा खलखो ने कहा कि रांची की जनता की सेवा करना ही उनका पहला और सबसे बड़ा लक्ष्य है. उन्होंने कहा कि यदि जनता का आशीर्वाद मिला, तो शहर की सफाई व्यवस्था, पेयजल, सड़क, स्ट्रीट लाइट और जनहित से जुड़ी अन्य समस्याओं के समाधान के लिए पूरी ईमानदारी से काम करेंगी.

 

नगर निगम चुनाव को लेकर रांची में राजनीतिक माहौल गर्म होता जा रहा है. रमा खलखो के नामांकन को कांग्रेस के लिए एक अहम कदम माना जा रहा है. नामांकन के दौरान पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और समर्थकों के मौजूद रहने की संभावना है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही