Lagatar Desk : रणबीर कपूर स्टारर फिल्म ‘रामायण बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है. रिलीज के 23 दिन बाद फिल्म ने भारत में 1000 करोड़ रुपये से ज्यादा नेट कमाई कर इतिहास रच दिया है. इसके साथ ही यह उपलब्धि हासिल करने वाली दूसरी बॉलीवुड फिल्म बन गई है.
सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने 23वें दिन 8.45 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया. इसी के साथ इसकी कुल भारतीय नेट कमाई 1000.55 करोड़ रुपये पहुंच गई है. वहीं, दुनियाभर में फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 1790.10 करोड़ रुपये हो गया है.
धुरंधर 2’ के बाद हासिल की उपलब्धि
इससे पहले ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ भारत में 1000 करोड़ रुपये नेट कमाने वाली पहली बॉलीवुड फिल्म बनी थी. इस आंकड़े तक पहुंचने में उसे 18 दिन लगे थे, जबकि रामायण ने यह मुकाम 23 दिनों में हासिल किया है. नई फिल्मों की रिलीज के बावजूद फिल्म की कमाई जारी है.

