Lagatar Desk : रणबीर कपूर और यश स्टारर फिल्म रामायण रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की है.फिल्म ने पहले ही दिन कई बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं.सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने भारत में करीब 65 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है. वहीं, पहले दिन इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन लगभग 127.50 करोड़ रुपये रहा. फिल्म ने 'एनिमल' और 'पठान' जैसी फिल्मों की ओपनिंग को पीछे छोड़ दिया है.
हिंदी वर्जन से फिल्म ने करीब 37.52 करोड़ रुपये की कमाई की, जबकि दक्षिण भारतीय भाषाओं में भी इसे अच्छा रिस्पॉन्स मिला है. इसके साथ ही 'रामायणम्' रणबीर कपूर के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म बन गई है.
इसने उनकी फिल्म 'एनिमल' के 63.80 करोड़ रुपये के पहले दिन के कलेक्शन को भी पीछे छोड़ दिया है.फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता, यश रावण, रवि दुबे लक्ष्मण और सनी देओल हनुमान के किरदार में नजर आ रहे हैं.
2026 की तीसरी सबसे बड़ी ओपनिंग
साल 2026 की ओपनिंग फिल्मों की लिस्ट में रामायण तीसरे स्थान पर पहुंच गई है. इससे आगे धुरंधर 2 और टॉक्सिक हैं. फिल्म ने दृश्यम 3 को पीछे छोड़ दिया है.
फिल्म की कहानी
फिल्म की शुरुआत जटायु के किरदार से होती है, जिसे अनुपम खेर ने अपनी आवाज दी है. कहानी देवताओं और असुरों के बीच हुए युद्ध से शुरू होती है. इसके बाद रावण के संघर्ष, तपस्या और लंका का खोया वैभव वापस पाने की कहानी दिखाई गई है. फिल्म में रणबीर कपूर के राम के साथ यश के रावण के किरदार को भी काफी दमदार तरीके से पेश किया गया है.