Lagatar Desk : रणबीर कपूर स्टारर फिल्म रामायण रिलीज से पहले ही सुर्खियों में है. फिल्म 5 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. विजयदशमी के मौके पर इसकी एडवांस बुकिंग शुरू हुई, जिसके बाद टिकटों की बिक्री में तेजी देखने को मिल रही है.
रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म के अब तक एक लाख से ज्यादा टिकट बिक चुके हैं. वहीं, एडवांस बुकिंग से इसका ग्रॉस कलेक्शन करीब 4.96 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है.
मुंबई में टिकट की कीमत 3,170 रुपये तक
मुंबई में फिल्म के प्रीमियम रिक्लाइनर टिकट की कीमत 3,170 रुपये तक पहुंच गई है. वहीं, दिल्ली और बेंगलुरु जैसे शहरों में भी सिनेमाघरों और स्क्रीन फॉर्मेट के हिसाब से टिकटों के अलग-अलग दाम रखे गए हैं.
ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क के आंकड़ों के अनुसार, फिल्म ने एडवांस बुकिंग से अब तक करोड़ों रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया है. हालांकि, टिकटों की बिक्री और कमाई के आंकड़ों में आगे बदलाव हो सकता है.

