Search

 
 
 

रिलीज से पहले ही 'रामायण' का जलवा, एडवांस बुकिंग 50 करोड़ पार

Lagatar Desk :सैकनिल्क (Sacnilk) के आंकड़ों के अनुसार, फिल्म की एडवांस बुकिंग में अब तक 17.95 लाख से ज्यादा टिकट बिक चुके हैं. ब्लॉक सीटों को छोड़कर भी टिकटों की बिक्री के आंकड़े काफी शानदार बताए जा रहे हैं.
 
फाइल फोटो

Lagatar Desk : रणबीर कपूर स्टारर फिल्म रामायण रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. फिल्म को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है. वहीं इसकी एडवांस बुकिंग में शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत में फिल्म की प्री-सेल्स कमाई में 50 करोड़ रुपये के करीब पहुंच गई है. वहीं, दुनियाभर में एडवांस बुकिंग से 75 करोड़ रुपये से अधिक कमाई की है.

 

 

एडवांस बुकिंग में बिके 17.95 लाख से ज्यादा टिकट

सैकनिल्क (Sacnilk) के आंकड़ों के अनुसार, फिल्म की एडवांस बुकिंग में अब तक 17.95 लाख से ज्यादा टिकट बिक चुके हैं. ब्लॉक सीटों को छोड़कर भी टिकटों की बिक्री के आंकड़े काफी शानदार बताए जा रहे हैं.

 

इन कलाकारों से सजी है फिल्म

 फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता, यश रावण, सनी देओल भगवान हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण की भूमिका में नजर आएंगे. फिल्म को भव्य स्तर पर तैयार किया गया है.रामायण हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में रिलीज होगी. दर्शक इसे 3D और IMAX फॉर्मेट में भी देख सकेंगे.

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही