Lagatar Desk : रणबीर कपूर और साई पल्लवी की स्टारर फिल्म रामायण ने रिलीज के छठे दिन बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की है.रिलीज के महज छह दिनों में फिल्म ने वर्ल्डवाइड में 800 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. भारत से लेकर विदेशों तक फिल्म को दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है
इंडस्ट्री ट्रैकर सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने मंगलवार यानी छठे दिन भारत में 94.10 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया. इसके साथ ही फिल्म की घरेलू कमाई 440.45 करोड़ रुपये हो गई है. वहीं, भारत में इसका ग्रॉस कलेक्शन 526.50 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है.
भाषाओं के अनुसार नेट कलेक्शन (छठा दिन)
हिंदी: 76.00 करोड़ रुपये
कन्नड़: 7.75 करोड़ रुपये
तेलुगु: 4.00 करोड़ रुपये
तमिल: 3.60 करोड़ रुपये
मलयालम: 2.75 करोड़ रुपये
इन सितारों ने निभाई अहम भूमिका
नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता, यश रावण, सनी देओल हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण की भूमिका में नजर आ रहे हैं. फिल्म का पहला पार्ट 5 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुआ है.

