Search

 
 
 

रामगढ़ः इंटर आर्ट्स में आरबी प्लस टू उच्च विद्यालय का शत प्रतिशत रिजल्ट

छात्रा काजल कुमारी 417 अंक लाकर स्कूल टॉपर बनी. खुशी कुमारी ने 416 अंक, कुश कुमार 412, निशा कुमारी 399 अंक लाकर स्कूल के टॉप-टेन में जगह बनाई है.
 

Ramgarh : जैक बोर्ड द्वारा गुरुवार को इंटर आर्ट्स का परीक्षा परिणाम जारी किया गया. रामगढ़ जिले के चितरपुर प्रखंड के सांडी स्थित राज बल्लभ प्लस टू उच्च विद्यालय के परीक्षार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है. यहां का रिजल्ट शत प्रतिशत रहा. इस बार स्कूल के कुल 169 छात्र-छात्राओं हे परीक्षा दी थी, जिनमें 116 प्रथम श्रेणी, 50 द्वितीय श्रेणी व दो तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए. छात्रा काजल कुमारी 417 अंक लाकर स्कूल टॉपर बनी.़

छात्रा खुशी कुमारी ने 416 अंक, कुश कुमार 412, निशा कुमारी 399, पायल कुमारी व संध्या भारती 398, नाजरीन निशा 395, अश्वनी कुमारी व सपना कुमारी 386, रुपेश कुमार 379, गायत्री कुमारी 374 एवं श्वेता कुमारी ने 373 अंक लाकर स्कूल के टॉप-टेन में जगह बनाई है. विद्यार्थियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर प्राचार्य मनोज कुमार मिश्रा, रवि केशरी सहित सभी शिक्षकों ने उन्हें बधाई दी है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही