Search

 
 
 

रामगढ़: छावनी परिषद की बोर्ड मीटिंग में 22 बिंदुओं पर चर्चा

 
Ramgarh: रामगढ़ छावनी परिषद के बोर्ड मीटिंग में 22 एजेंडो पर चर्चा हुई. सबसे पहले बोर्ड के अध्यक्ष शैलेंद्र सती द्वारा शपथ ग्रहण कराया गया. मीटिंग में 15 फाइनेंस द्वारा आए फंड और उससे जुड़े खर्चों पर चर्चा की गई  कार्यरत और रिटायर्ड कर्मचारियों को डीए और डीआर को बढ़ाने को लेकर आगे कमांड में प्रेषित करने के लिए सुझाव दिया गया. इसे भी पढ़ें-गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-agniveer-scheme-will-enable-youth-to-retire-at-the-age-of-dreaming-manoj-manzil/">गिरिडीह

: अग्निवीर योजना से युवा सपने देखने की उम्र में रिटायर हो जाएंगे-मनोज मंजिल

कई प्रस्ताव किए गए पारित

छावनी परिषद की बोर्ड मीटिंग में गाड़ियों की पार्किंग टेंडर के लिए टेंपो का बढ़ाया राशि को कम करके ₹5 कर देने, नए टॉयलेट बनाने, पुराने टॉयलेट की मरम्मति कार्य करने, नए प्याऊ बनाने, नालंदा पुस्तकालय और तक्षशिला कला सांस्कृतिक केंद्र के रखरखाव एवं संचालन झारखंड विकास न्यास फाउंडेशन को देने का फैसला किया गया. प्रत्येक वार्डों में 160 सोलर लाइट लगाने की भी मंजूरी दी गई. वहीं 4 हाई मास्क एलईडी लगाने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित हो गया.  171 लोगों के बिल्डिंग मैप को स्वीकृति दी गई है. वहीं नालंदा पुस्तकालय का लोकार्पण मंगलवार को अध्यक्ष द्वारा संविधान एवं कानून पुस्तक रखकर किया गया. इस पुस्तकालय से युवा पीढ़ी को भी फायदा होगा. छात्रों को पढ़ाई करने में सुविधा होगी. इसे भी पढ़ें-जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-19-found-positive-including-tmhs-doctor-policeman-83-active-cases/">जमशेदपुर

: टीएमएच के डॉक्टर, पुलिसकर्मी समेत 19 मिले पॉजिटिव, एक्टिव केस हुआ 83
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही