Search

 
 
 

रामगढ़: मां शीतला माता मंदिर के 23वीं वर्षगांठ, माता का भव्य श्रृंगार, भक्तों ने किए दर्शन

शहर के रोबा कॉलोनी स्थित मां शीतला माता मंदिर के 23वीं वर्षगांठ पर 5 दिवसीय पूजन जारी है. इसी कड़ी में आज मंगलवार को तीसरे दिन माता का विधिवत अभिषेक के साथ भव्य श्रृंगार किया गया. माता का भव्य श्रृंगार दर्शन करने के लिए दूर-दूर से आए भक्तों की भीड़ देखने लायक थी.
 

Ramgarh: शहर के रोबा कॉलोनी स्थित मां शीतला माता मंदिर के 23वीं वर्षगांठ पर 5 दिवसीय पूजन जारी है. इसी कड़ी में आज मंगलवार को तीसरे दिन माता का विधिवत अभिषेक के साथ भव्य श्रृंगार किया गया. माता का भव्य श्रृंगार दर्शन करने के लिए दूर-दूर से आए भक्तों की भीड़ देखने लायक थी. भक्त भक्ति भाव से माता का गुणगान और जयकार करते दिखे.

 
इस मौके पर संस्थापक और सचिव राम शर्मा ने कहा कि यह 23वीं वार्षिक उत्सव का श्रृंगार एक अलग ही छटा बिखेल रही है. मानो माता मूर्ति से बाहर निकल आई है. वहीं, समिति के अध्यक्ष अरुण जोशी ने कहा कि माता का विधिवत अभिषेक में दूर-दूर के व्यक्ति शामिल हुए और अपने हाथों से माता का अभिषेक किया. 

 


उन्होंने कहा कि कल यानी 22 अप्रैल को माता का जागरण और 23 अप्रैल को माता का भंडारा किया जाएगा. इसके लिए भक्तों को सादर आमंत्रण है. माता के श्रृंगार करने में रिंकी शर्मा, नेहा सिंह, पावनी शर्मा, रूपम मिश्रा, पूजा गौतम, रुक्मणी वर्मा, सुषमा सिंह शामिल रही.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही