Search

रामगढ़ः 7 साल की रुमैसा रख रही रमजान का रोजा

Ramgarh : खुदा से प्रेम व इबादत के लिए कोई उम्र नहीं होती. रमजान का पवित्र महीना चल रहा है. रमजान माह में रोजेदार रोजा रखकर खुदा की इबादत कर रहे हैं. इसमें बच्चे भी पीछे नहीं हैं. रमजान में रोजा रखने वालों पर अल्लाह की रहमत की बारिश होती है. रामगढ़ जिले के चितरपुर बेलाल नगर निवासी मोतिउल्लाह की 7 साल की बेटी रुमैसा रुखसार भी रमजान का रोजा रख रही है.

 


पिता ने बताया कि रुमैसा जब चार वर्ष की थी तब से रोजा रख रही है. रूमेसा ने मंगलवार को पूरे परिवार के साथ रोजा खोला और अल्लाह से वतन की तरक्की के लिए दुआ मांगी. उसका कहना है कि रोजा रखने की प्रेरणा मुझे अपने मम्मी-पापा से मिली.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp