Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रामगढ़ः चितरपुर में निकला मंगलवारी जुलूस, जय श्रीराम, जय हनुमान की गूंज

चितरपुर में मंगलवार को भव्य मंगलवारी जुलूस निकाला गया. जय श्रीराम, जय हनुमान, राम लखन जानकी के नारों से वातावरण गूंजित रहा. जुलूस में महिला, पुरुष और युवा लाठी, तलवार व अन्य पारंपरिक हथियार के साथ शामिल हुए. भगवान श्रीराम के गीतों पर सभी नाचते-झूमते चल रहे थे.
Advertisement
Advertisement

Ramgarh : रामगढ़ जिले में रामनवमी की तैयारी जोरों पर चल रही है. विभिन्न अखाड़ों के खिलाड़ी पूर्वाभ्यास में जुटे हैं. चितरपुर प्रखंड क्षेत्र में देर रात तक लाठी, भाला, गदा व अन्य पारंपरिक हथियारों का प्रदर्शन चल रहा है. हनुमान मंदिरों में रंग-रोगन का कार्य चल रहा है. चितरपुर में मंगलवार को भव्य मंगलवारी जुलूस निकाला गया. जय श्रीराम, जय हनुमान, राम लखन जानकी के नारों से वातावरण गूंजित रहा.


जुलूस महादेव मंदिर से निकलकर मेन रोड,  सोनार टोला, दर्जी मुहल्ला, मायल बाजार, काली चौक होते हुए रजरप्पा मोड़ पहुंचा. इसके बाद चट्टी बाजार, बाजार टांड़, जवाहर रोड होते हुए वापस शिवालय पहुंचकर संपन्न हुआ. जुलूस में महिला, पुरुष और युवा लाठी, तलवार व अन्य पारंपरिक हथियार के साथ शामिल हुए. भगवान श्रीराम के गीतों पर सभी नाचते-झूमते चल रहे थे.

 

 

जुलूस में चंद्रशेखर पटवा, रवींद्र चौधरी, खिलेश्वर लहेरी, राजेंद्र सोनी, नंदू पांडेय, रोशन कुमार सोनी, तरुण कुमार वर्मा, ज्ञान चंद्र पोद्दार, रवि रंजन गुप्ता, साहू डब्लू, करण वर्मा, बाबू पांडेय, सचिन प्रजापति, ऋतिक सोनी सहित अन्य शामिल थे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही