Search

 
 
 

रामगढ़ः बरकाकाना स्टेशन पर ट्रेन से 79.7 किलो गांजा बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार

लाशी लेने पर गठरी से 79 पैकेटों में करीब 79 किलो 700 ग्राम गांजा  बरामद किया गया. पकड़े गए व्यक्ति से पूछताछ करने पर उसने अपना नाम जिलोन बताया. वह मध्य प्रदेश के कटनी के बरही थाना क्षेत्र के खेरेनी गांव का रहने वाला है. आरपीएफ ने उसे गिरफ्तार कर लिया.
 

Ramgarh : आरपीएफ की टीम ने बरकाकाना रेलवे स्टेशन पर चेकिंग के दौरान शक्तिपुंज एक्सप्रेस ट्रेन की जेनरल बोगी से 79 किला 700 ग्राम गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. घटना रविवार रात की है. ट्रेन रात करीब 21.57 बजे जैसे की प्लेटफार्म नंबर 4 पर पहुंची आरपीएफ टीम ने रामगढ इंड के पास जनरल कोच में एक संदिग्ध व्यक्ति को पुराने कपड़े की गठरी को चढाते हुए दिखा. पास जाने पर गठरी से कुछ गंध आ रही थी. शंका होने पर टीम उस ओर बढ़ी, यह देख उक्त यात्री भागने लया. टीम ने उसे दौड़कर पकड़ लिया और बोगी से कपड़े की गठरी को उतार लिया.


तलाशी लेने पर गठरी से 79 पैकेटों में करीब 79 किलो 700 ग्राम गांजा  बरामद किया गया. पकड़े गए व्यक्ति से पूछताछ करने पर उसने अपना नाम जिलोन बताया. वह मध्य प्रदेश के कटनी के बरही थाना क्षेत्र के खेरेनी गांव का रहने वाला है. आरपीएफ ने उसे गिरफ्तार कर लिया और आरपीएफ पोस्ट ले गई. इसकी सूचना तुरंत रेलवे के सहायक सुरक्षा आयुक्त मनोज कुमार श्रीवास्तव व पतरातू इंस्पेक्टर अजय कुमार सिंह को दी गई.


आरपीएफ टीम ने पकड़े गए व्यक्ति के खिलाफ जीआरपी थाना में मामाला दर्ज कराकर उसे जीआरपी थाना को सौंप दिया गया. बरामद गांजा की बाजार कीमत करीब 39,85,000 रुपये आंकी गई. छापेमारी में आरपीएफ बरकाकाना पोस्ट के उप निरीक्षक केपी मीना, आरक्षी कपिल देव यादव, स्टेशन गार्डिंग स्टाफ आरक्षी महेश यादव समेत अन्य शामिल थे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही