Search

रामगढ़ : जनहित समस्याओं पर कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने BDO से की मुलाकात

Ramgarh: कांग्रेस के चितरपुर प्रखंड अध्यक्ष एहसान उल्लाह के नेतृत्व में कांग्रेस प्रखंड कमेटी का एक प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को चितरपुर प्रखंड मुख्यालय पहुंचा. प्रतिनिधिमंडल ने प्रखंड विकास पदाधिकारी दीपक मिंज से मुलाकात कर क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न जनहित समस्याओं से उन्हें अवगत कराया.
 
कांग्रेस नेताओं ने मुलाकात के दौरान प्रखंड में रह रही कुछ विधवा महिलाओं को आंबेडकर आवास योजना के तहत आवास उपलब्ध कराने का आग्रह किया. साथ ही कड़ाके की ठंड को देखते हुए गरीब, असहाय एवं जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल वितरण कराने की मांग रखी.

इसके अलावा प्रतिनिधिमंडल ने प्रखंड के विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर ठंड से बचाव के लिए अलाव की व्यवस्था कराने की आवश्यकता पर भी जोर दिया, ताकि लोगों को ठंड से राहत मिल सके. प्रखंड अध्यक्ष एहसान उल्लाह ने कहा कि ठंड के इस मौसम में गरीब और बेसहारा लोगों को सबसे अधिक परेशानी होती है. ऐसे में प्रशासन की जिम्मेदारी बनती है कि समय रहते राहत कार्य किया जाए.

उन्होंने आशा जताई कि प्रखंड प्रशासन इन मांगों पर गंभीरता से विचार करते हुए शीघ्र आवश्यक कार्रवाई करेगा. इस अवसर पर प्रखंड उपाध्यक्ष सह मुखिया फिरोज अंसारी, प्रखंड महासचिव इम्तियाज अंसारी, बालेश्वर राम, छोटन नायक, अमित कुमार, भोगलू महतो, राजू कुमार सहित कई लोग उपस्थित थे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही