Search

रामगढ़ : पूर्व विधायक ने उपलब्ध कराई 40 हजार रुपये की सरकारी सहायता

Ramgarh: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय सचिव एवं बड़कागांव की पूर्व विधायक अंबा प्रसाद ने पतरातू प्रखंड के पीरी बरकाकाना निवासी बदरुन निशा के परिजनों से मुलाकात कर 40 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की.
 
उल्लेखनीय है कि कैंसर से पीड़ित बदरुन निशा का हाल ही में निधन हो गया था. उनके इलाज में अत्यधिक खर्च होने के कारण परिजनों ने पूर्व विधायक अंबा प्रसाद से सहयोग की अपील की थी.

इसी क्रम में मंगलवार को अंबा प्रसाद उनके आवास पहुंचीं और मुख्यमंत्री राहत कोष के अंतर्गत 40 हजार रुपये का चेक परिजनों को सौंपा. इस अवसर पर एनायत हुसैन, शिबू महतो, नुरुल्लाह अंसारी, इसराइल अंसारी, अहमद अंसारी, शौकत अली, पवन महतो, ताजुद्दीन अंसारी, फारूक अंसारी, सगीर अंसारी, हिमालय बेदिया सहित अन्य लोग उपस्थित थे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही