Search

 
 
 

रामगढ़ : कोठार ओवरब्रिज के समीप खड़े ट्रक में आग लगी, चालक-उपचालक ने कूदकर बचाई जान

Ramgarh News :  घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने रामगढ़ पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन ने अग्निशमन वाहन को घटनास्थल पर भेजा. अग्निशमन कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. हालांकि अग्निशमन वाहन को रामगढ़ थाना से घटनास्थल तक पहुंचने के दौरान चट्टी बाजार से होकर गुजरने वाले रास्ते में भारी जाम का सामना करना पड़ा.
 
कोठार ओवरब्रिज के समीप खड़े ट्रक में आग लगी
  • अग्निशमन वाहन को चट्टी बाजार के जाम में करना पड़ा परेशानी का सामना
  • पूजा बाजार के दौरान यातायात व्यवस्था पर उठे सवाल

Ramgarh News : रामगढ़ के कोठार ओवरब्रिज के समीप बीती रात सड़क किनारे खड़े एक ट्रक में अचानक आग लग गई. देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरी ट्रक आग के गोले में तब्दील हो गया. ट्रक से उठती ऊंची लपटों और धुएं को देखकर आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई.

 

इस दौरान ट्रक के चालक और उपचालक ने सूझबूझ दिखाते हुए ट्रक से कूदकर अपनी जान बचाई. दोनों के सुरक्षित निकलने से एक बड़ा हादसा टल गया.  ट्रक में आग लगने के कारणों और नुकसान का स्पष्ट विवरण सामने आना बाकी है.

 

 

घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने रामगढ़ पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन ने अग्निशमन वाहन को घटनास्थल पर भेजा. अग्निशमन कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. हालांकि अग्निशमन वाहन को रामगढ़ थाना से घटनास्थल तक पहुंचने के दौरान चट्टी बाजार से होकर गुजरने वाले रास्ते में भारी जाम का सामना करना पड़ा.

 

 
 पूजा बाजार में जाम से आपातकालीन सेवाओं की राह मुश्किल

गौरतलब है कि चट्टी बाजार का यह मार्ग सामान्य दिनों में भी अक्सर जाम की समस्या से जूझता रहता है. वहीं दुर्गा पूजा के दौरान बाजार में बढ़ती भीड़ और वाहनों के दबाव के कारण स्थितिऔर भी गंभीर हो जाती है. ऐसे में अग्निशमन वाहन और एंबुलेंस जैसी आपातकालीन सेवाओं को समय पर घटनास्थल तक पहुंचने में परेशानी हो सकती है.

 

इस घटना ने एक बार फिर रामगढ़ शहर की यातायात व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं. पूजा के दौरान बाजार में सुगम यातायात सुनिश्चित करने और आपातकालीन वाहनों के लिए रास्ता उपलब्ध कराने की आवश्यकता महसूस की जा रही है.

 Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही