Search

 
 
 

रामगढ़: नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर हुआ माल्यार्पण कार्यक्रम का आयोजन

नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती व राष्ट्रीय पराक्रम दिवस के अवसर पर शुक्रवार को रामगढ़ शहर अंतर्गत सुभाष चौक पर माल्यार्पण कार्यक्रम का आयोजन किया गया.
 

Ramgarh :  नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती व राष्ट्रीय पराक्रम दिवस के अवसर पर शुक्रवार को रामगढ़ शहर अंतर्गत सुभाष चौक पर माल्यार्पण कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

 

इस दौरान उपायुक्त, रामगढ़ फैज अक अहमद मुमताज, पुलिस अधीक्षक अजय कुमार, अपर समाहर्ता  गीतांजलि कुमारी, अनुमंडल पदाधिकारी अनुराग कुमार तिवारी, गोपनीय प्रभारी रविंद्र कुमार गुप्ता सहित अन्य जिला स्तरीय प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों, प्रखंड विकास पदाधिकारियों, अंचल अधिकारियों सहित अन्य ने सुभाष चौक स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया. मौके पर उपायुक्त ने सभी से नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जीवन से प्रेरणा लेते हुए उनके आदर्शों को अपने जीवन में शामिल करने की अपील की.

 

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही