Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रामगढ़: किशोरी एनीमिया जांच शिविर का आयोजन, 112 छात्राओं की हुई हीमोग्लोबिन जांच

चितरपुर प्रखंड के मारंगमरचा स्थित एपेक्स पब्लिक स्कूल में आयोजित दो दिवसीय किशोरी एनीमिया जांच शिविर में 112 किशोरियों का एनीमिया परीक्षण किया गया. यह जांच शिविर सीसीएल रजरप्पा क्षेत्र के कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (सीएसआर) के तहत मुस्कुराहटें संस्था ने आयोजित किया.
Advertisement
Advertisement

Ramgarh: चितरपुर प्रखंड के मारंगमरचा स्थित एपेक्स पब्लिक स्कूल में आयोजित दो दिवसीय किशोरी एनीमिया जांच शिविर में 112 किशोरियों का एनीमिया परीक्षण किया गया. यह जांच शिविर सीसीएल रजरप्पा क्षेत्र के कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (सीएसआर) के तहत मुस्कुराहटें संस्था ने आयोजित किया. जिसमें 10 वर्ष से अधिक आयु की सभी छात्राओं की हीमोग्लोबिन जांच की गई. 

 

इस दौरान प्रशिक्षित तकनीशियन द्वारा डिजिटल हीमोग्लोबिनोमीटर के माध्यम से छात्राओं के रक्त में हीमोग्लोबिन स्तर की जांच की गई. जांच के उपरांत जिन छात्राओं में हीमोग्लोबिन की कमी पाई गई, उन्हें उनके स्तर के अनुसार आयरन, फॉलिक एसिड, विटामिन व जिंक मिश्रित गोलियां प्रदान की गईं. साथ ही डाइटीशियन के द्वारा किशोरियों को संतुलित एवं पौष्टिक आहार के महत्व के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई.


 
पौष्टिक आहार में आयरन युक्त खाद्य पदार्थों के सेवन तथा हीमोग्लोबिन स्तर को संतुलित बनाए रखने के उपायों का सलाह दिया गया. जिसमें छात्राओं को हरी पत्तेदार सब्जियां, दालें, गुड़, चना, मूंगफली, अंकुरित अनाज तथा विटामिन-सी युक्त फलों के नियमित सेवन के लिए प्रेरित किया गया. इस दौरान मुख्य रूप से उपस्थित एपेक्स पब्लिक स्कूल के निदेशक भगीरथ कुमार ने कहा कि यह जांच शिविर केवल रक्त की जांच तक सीमित नहीं है, बल्कि यह हमारी बेटियों के उज्ज्वल, स्वस्थ एवं सशक्त भविष्य की दिशा में एक सार्थक पहल है. 

 

उन्होंने कहा कि यदि हमारी बेटियां स्वस्थ रहेंगी, तो वे अपने सपनों को साकार कर सकेंगी और देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देंगी. उन्होंने इस जनहितकारी पहल के लिए सीसीएल एवं मुस्कुराहटें संस्था का आभार व्यक्त किया. वहीं मुस्कुराहटें संस्था के कोषाध्यक्ष नवीन कुमार ने बताया कि संस्था किशोरियों में एनीमिया की रोकथाम के लिए जागरूकता कार्यक्रम, स्वास्थ्य जांच शिविर तथा परामर्श सत्र आयोजित कर रही हैं.


 
उन्होंने कहा कि एनीमिया एक गंभीर, लेकिन रोके जाने योग्य समस्या है. समय पर जांच व उचित पोषण से इसे नियंत्रित किया जा सकता है. संस्था का उद्देश्य है कि अधिक से अधिक किशोरियां स्वस्थ रहें और उन्हें बेहतर भविष्य के लिए आवश्यक स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध हो. 

 


कार्यक्रम का संचालन परियोजना समन्वयक राज कुमार ने किया. कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के प्रधानाध्यापक रामनरेश सिंह, मुस्कुराहटें संस्था के कार्यकारी सदस्य शेखर कुमार दांगी, बबलू कुमार समेत विद्यालय के समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं का सक्रिय योगदान रहा.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही