Search

 
 
 

रामगढ़ :  इस्पात प्लांट हादसे में एक और मजदूर की मौत, मृतकों की संख्या 4 हुई

हेसला गांव स्थित झारखंड इस्पात प्लांट में बीते 6 अप्रैल को हुए फर्नेस विस्फोट हादसे में घायल एक और मजदूर की रविवार देर शाम मौत हो गई. इसके साथ ही इस दुर्घटना में जान गंवाने वाले मजदूरों की संख्या बढ़कर चार हो गई है.
 

Ramgarh :  हेसला गांव स्थित झारखंड इस्पात प्लांट में बीते 6 अप्रैल को हुए फर्नेस विस्फोट हादसे में घायल एक और मजदूर की रविवार देर शाम मौत हो गई. इसके साथ ही इस दुर्घटना में जान गंवाने वाले मजदूरों की संख्या बढ़कर चार हो गई है.

 

मृतक की पहचान अरगड्डा के कब्रिस्तान मोहल्ला निवासी राजू झा के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार, फर्नेस विस्फोट होने से राजू गंभीर रूप से घायल हो गए थे और रांची के देवकमल अस्पताल में भर्ती थे, जहां वे आठ दिनों तक जिंदगी और मौत के बीच झुलते रहे.बता दें कि इससे पहले फर्नेस विस्फोट हादसे में घायल बृजलाल बेदिया, अशोक बेदिया और अखिल राय की भी इलाज के दौरान मौत हो चुकी है. 

 

 

 

 

गौरतलब है कि 6 अप्रैल को झारखंड इस्पात प्लांट में फर्नेस फटने से कुल नौ मजदूर घायल हो गए थे.  घटना के बाद से विभिन्न अस्पतालों में उनका इलाज चल रहा है. फिलहाल पांच मजदूरों का इलाज चल रहा है जिसमें से कुछ मजदूर की स्थिति अब भी गंभीर बनी हुई है.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही