Ramgarh : विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर रामगढ़ के गुरु नानक पब्लिक स्कूल में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसका शुभारंभ प्रातः कालीन विशेष प्रार्थना सभा के साथ किया गया.
इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा भाषण, लघु नाटिका का मंचन एवं पोस्टर-निर्माण किया गया. बच्चों ने पेड़ लगाओ, पृथ्वी बचाओ जैसे संदेशों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का महत्व बताया. लघु नाटिका का शीर्षक था प्लास्टिक का जाल पृथ्वी बेहाल.
इस नाटिका के द्वारा विश्व को प्लास्टिक मुक्त बनाने और पेड़ लगाने एवं पृथ्वी की ऊर्जा के संसाधनों के सीमित उपयोग पर प्रकाश डाला गया. इसका विशेष आयोजन विद्यालय के विज्ञान विभाग ने किया था. विद्यार्थियों ने शपथ लेकर पर्यावरण बचाने एवं पृथ्वी को संरक्षित करने का संकल्प लिया.
इस अवसर पर विभिन्न कक्षाओं में पर्यावरण से संबंधित विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया. कक्षा नर्सरी के विद्यार्थियों ने चित्रों पर पत्ते चिपकाए. कक्षा एलकेजी के विद्यार्थियों ने कहानी कहकर पर्यावरण दिवस मनाया.
वहीं कक्षा यूकेजी के विद्यार्थियों ने गेहूं रोपण करके अंकुरित पौधों को देखा. कक्षा एक के विद्यार्थियों ने बगीचे में घूम कर प्रकृति को समझा. कक्षा 2 के विद्यार्थियों ने बैज बनाकर पर्यावरण दिवस के कार्यक्रम में योगदान दिया. कक्षा 3 के विद्यार्थियों ने विश्व पृथ्वी दिवस पर क्विज प्रतियोगिता में भाग लिया वहीं कक्षा चार के विद्यार्थियों ने जल बचाओ विषय पर क्राउन बनाया तथा कक्षा 5 के विद्यार्थियों ने विश्व पृथ्वी दिवस पर पर्यावरण संरक्षण हेतु पोस्टर बनाए एवं पर्यावरण संरक्षण में अपनी भूमिका को समझा.साथ ही विद्यालय के सभी विद्यार्थियों को उनकी कक्षा में स्मार्ट बोर्ड के जरिए भारत के मिनिस्ट्री आफ अर्थ साइंस की ओर से आयोजित कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाया गया.
प्राचार्य ने अपने संदेश में कहा कि पृथ्वी हमारी जीवनदायिनी है, इसकी सुरक्षा करना हम सभी का कर्तव्य है. यदि हम आज से ही पर्यावरण के प्रति जागरूक नहीं होंगे, तो आने वाली पीढ़ियों को गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ेगा. प्रत्येक विद्यार्थी को प्रतिवर्ष कम से कम एक पौधा लगाना और उसकी देखभाल करना चाहिए. साथ ही, जल संरक्षण और प्लास्टिक के उपयोग में कमी लाना अत्यंत आवश्यक है.
कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों और शिक्षकों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश ग्रहण किया. यह आयोजन विद्यार्थियों में प्रकृति के प्रति प्रेम और जिम्मेदारी की भावना जागृत करने में सफल रहा.कार्यक्रम में गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के प्रधान परमदीप सिंह कालरा तथा विद्यालय प्रबंधक समिति के सम्मानीय सदस्य सरदार मनमोहन सिंह लांबा,सरदार हरपाल सिंह अरोड़ा, सरदार सुरिंदर पाल सिंह चंडोक, सरदार कुलजीत सिंह कालरा, सरदार वरिंदर सिंह चंडोक, सरदार गुरप्रीत सिंह जॉली, सरदार नरेंदर पाल सिंह गुजराल, सरदार पुषविंदर पाल सिंह, सरदार कुलजीत सिंह छाबड़ा, सरदार गुरदीप सिंह सैनी, सरदार सतिंदर सिंह होरा, सरदार विक्रमजीत सिंह कोहली, सरदार गुरप्रीत सिंह चाना, सरदार रमन बेदी और सरदार करमजीत सिंह जग्गी की गरिमामयी उपस्थिति रही.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.


Leave a Comment